Reported By: Nafees Khan
,Deaths due to toxic liquor in Sagar: बिहार के बाद अब यहां जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत, मचा हड़कंप, कई शराब दुकानें सील /image: IBC24 File
सागर। Deaths due to toxic liquor in Sagar: सागर जिले (Sagar News) के बंडा विकासखंड में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब चार गांवों में रहने वाले 10 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सभी के शव बंडा सिविल अस्पताल लाए गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं 25 से ज्यादा लोग जिला अस्पताल रेफर किए गए हैं। शुरुआती जानकारी में मौत का कारण जहरीली शराब (MP Liquor Death) पीना बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। वही, मृतकों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है।
Deaths due to toxic liquor in Sagar इस घटना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गई है और इलाके की पांच शराब दुकानें सील कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात घूघर, नौराज, बराज और आसपास के गांवों में रहने वाले कुछ लोगों ने शराब का सेवन किया था। शराब पीने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो गए। कलेक्टर प्रतिभा पाल और एसपी अनुराग सुजानिया पुलिस एवं प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल और अस्पताल की स्थिति का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
Deaths due to toxic liquor in Sagar पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस शराब के सेवन से लेकर मौत की परिस्थितियों तक हर पहलू की जांच कर रही है। साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
सागरः 10 लोगों की मौत से हड़कंप, जहरीली शराब से मौत की आशंका #Sagar | #MadhyaPradesh | #MPNews | Madhya Pradesh https://t.co/WncSOqC3y7
— IBC24 News (@IBC24News) September 6, 2026
वहीं हाल ही में बिहार में जहरीली शराब पीने से मौत का मामला सामने आया था। पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई। अब ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश से सामने आया है।