प्रधानमंत्री की अपील के बावजूद भाजपा नेता बड़े काफिले के साथ भोपाल पहुंचे; कांग्रेस ने आलोचना की

प्रधानमंत्री की अपील के बावजूद भाजपा नेता बड़े काफिले के साथ भोपाल पहुंचे; कांग्रेस ने आलोचना की

प्रधानमंत्री की अपील के बावजूद भाजपा नेता बड़े काफिले के साथ भोपाल पहुंचे; कांग्रेस ने आलोचना की
Modified Date: May 12, 2026 / 06:38 pm IST
Published Date: May 12, 2026 6:38 pm IST

भोपाल, 12 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बावजूद मध्यप्रदेश में विभिन्न निगमों एवं मंडलों में नियुक्त भाजपा नेताओं के बड़े-बड़े काफिलों के साथ राजधानी भोपाल पहुंचने पर विपक्षी कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा है।

राज्य सरकार ने हाल ही में विभिन्न निगमों और मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां की हैं।

मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष नियुक्त किए गए सौभाग्य सिंह ठाकुर सोमवार को उज्जैन से समर्थकों के साथ भोपाल पहुंचे और पदभार ग्रहण किया। उनके काफिले में शामिल कई वाहनों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

ठाकुर बाद में मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवास पर भी समर्थकों के साथ पहुंचे और नियुक्ति के लिए उनका आभार जताया।

इसी तरह खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए राकेश सिंह जादौन भी विदिशा से कारों के बड़े काफिले के साथ भोपाल पहुंचे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी को पहले अपने संदेश का स्वयं पालन करना चाहिए और भाजपा नेताओं से भी उसका पालन कराना चाहिए। कल उनके रोड शो में करोड़ों रुपये का पेट्रोल और डीजल खर्च हुआ। असम में शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा नेताओं और मुख्यमंत्रियों को ले जाने के लिए 40 चार्टर्ड विमान भेजे गए। प्रधानमंत्री का संदेश सिर्फ आम जनता के लिए ही क्यों है?’’

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति से भारत को ईरान और अमेरिका से अधिक नुकसान हुआ है तथा डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत लगातार कम हो रही है।

उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

प्रदेश भाजपा सचिव रजनीश अग्रवाल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की अपील का पालन करने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। यदि कहीं कोई कमी रह गई है तो उसे सुधारा जा रहा है। सभी नेताओं से प्रधानमंत्री के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।’’

भाषा दिमो

जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में