ग्वालियर के दो युवकों की मुरैना में आसन नदी में डूबने से मौत, एक का शव बरामद

ग्वालियर के दो युवकों की मुरैना में आसन नदी में डूबने से मौत, एक का शव बरामद

ग्वालियर के दो युवकों की मुरैना में आसन नदी में डूबने से मौत, एक का शव बरामद
Modified Date: August 27, 2026 / 12:26 pm IST
Published Date: August 27, 2026 12:26 pm IST

मुरैना (मध्यप्रदेश), 27 अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में कथित तौर पर मछली पकड़ने के दौरान आसन नदी में डूब जाने से ग्वालियर के दो युवकों की मौत हो गई, जिनमें से एक का शव बृहस्पतिवार को बरामद किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फिर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विजय भदौरिया ने बताया कि अंधेरा होने के कारण नदी में बचाव अभियान में परेशानी हो रही थी, इसलिए बुधवार रात इसे रोक दिया गया।

उन्होंने बताया कि युवकों की पहचान ग्वालियर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर के रहने वाले अशोक खान (30) और इरशाद खान (25) के रूप में हुई है।

भदौरिया ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने दोबारा अभियान आरंभ किया, जिस दौरान इरशाद का शव बरामद किया गया जबकि अशोक की तलाश की जा रही है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में