Reported By: Mohnish Verma
,Wife Murder Husband Dewas News/Image Source: IBC24
देवास: Wife Murder Husband: देवास पुलिस ने मात्र 48 घंटे में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा कर दिया है। यह हत्या प्रेम प्रसंग और बीमा क्लेम के लिए की गई थी। मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है, जहां 8-9 जनवरी की दरमियानी रात उज्जैन–देवास बायपास रोड, नौशराबाद पशु हाट के पास एक व्यक्ति का शव सड़क पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
Wife Murder Husband: जांच में मृतक की पहचान राकेश मालवीय (42 वर्ष, निवासी साईनाथ कॉलोनी, देवास) के रूप में हुई। शुरुआत में यह मामला सड़क दुर्घटना प्रतीत हुआ, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में मिले साक्ष्यों ने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह सुनियोजित हत्या थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी का अपने ही कार्यालय में काम करने वाले युवक देवेंद्र यादव (पिता हटेसिंह यादव) से प्रेम प्रसंग था। पति को रास्ते से हटाने और बीमा क्लेम हासिल करने के उद्देश्य से पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।
Wife Murder Husband: योजनाबद्ध तरीके से पहले पति को नींद की गोलियां दी गईं, फिर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को मोटरसाइकिल सहित उज्जैन–देवास बायपास पर फेंक दिया गया और बाइक में तोड़-फोड़ कर घटना को सड़क हादसा दिखाने का प्रयास किया गया। हालांकि, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पत्नी समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले का खुलासा एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच तेजी से की गई और सभी आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं।