Dhar Bhojshala Celebration: हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में जश्न का माहौल, श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर एक दूसरे को लगाया गुलाल, आप भी देखें वीडियो
धार: मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला मामले में हाई कोर्ट के फैसले के बाद शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला।
dhar jashn/ image osurce: ibc24
Dhar Bhojshala Celebration: धार: मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला मामले में हाई कोर्ट के फैसले के बाद शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला। अदालत ने भोजशाला को मंदिर मानते हुए हिंदू पक्ष को पूजा-अर्चना की अनुमति दे दी है। फैसले के बाद भोज उत्सव समिति के सदस्य, आंदोलनकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु अखंड ज्योति मंदिर पहुंचे, जहां मां वाग्देवी और भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने इसे हिंदू धर्म और वर्षों से चल रहे आंदोलन की बड़ी जीत बताया।
मंदिर में मातृशक्ति द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की गई
हाई कोर्ट के फैसले के बाद अखंड ज्योति मंदिर में मातृशक्ति द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती यानी वाग्देवी की आराधना की और फैसले पर खुशी जताई। भोजशाला परिसर को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद में आए इस फैसले को श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अब सनातन आस्था को न्याय मिला है। मौके पर मौजूद लोगों ने “जय माँ वाग्देवी” और “जय श्रीराम” के नारों के साथ उत्सव मनाया।
कोर्ट ने अपने फैसले में ASI सर्वे रिपोर्ट को अहम माना
गौरतलब है कि हाई कोर्ट ने अपने फैसले में ASI सर्वे रिपोर्ट को अहम आधार माना। सर्वे के दौरान परिसर से कई खंडित देवी-देवताओं की मूर्तियां मिली थीं, जबकि दीवारों पर धार्मिक आकृतियां और राजा भोज काल की नक्काशी भी सामने आई थी। कोर्ट ने केंद्र सरकार से लंदन म्यूजियम में रखी मां वाग्देवी की प्राचीन प्रतिमा को भारत वापस लाने पर विचार करने की बात भी कही है। फैसले के बाद किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भोजशाला और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
जेईई, नीट परीक्षाओं में चयन के भ्रामक दावों पर दो कोचिंग संस्थानों पर लगा जुर्माना
मणिपुर: नगा और कुकी समुदाय के बंधक बनाए गए 31 लोगों को रिहा किया गया
उप्र:मितव्ययिता की मुहिम के तहत साइकिल, ई-रिक्शा और पैदल यात्रा पर जोर
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी ‘मोदी का उपहार’, देश ‘चिंताजनक स्थिति’ में पहुंचा: शिवकुमार
ईंधन बचाने के प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इलेक्ट्रिक कार से किया सफर
ध्यान सुधार पर होना चाहिए: न्यायालय ने मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के दोषी की रिहाई को लेकर कहा

Facebook


