Reported By: Amit Verma
,Dhar Imambada News/Image Source: IBC24
धार: Dhar News: 20 अगस्त को इमामबाड़ा सील किए जाने के बाद प्रशासन ने आज एहतियातन भोजशाला क्षेत्र में भी भारी पुलिस बल तैनात किया था। नमाज़ के बाद शहर काज़ी वकार सादिक ने कहा कि हम साढ़े सात सौ साल से यहां नमाज़ पढ़ रहे हैं। आज भी बेहतरीन सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज़ अदा हुई। इमामबाड़ा कोई हिंदू-मुस्लिम विवाद नहीं बल्कि पीडब्ल्यूडी की संपत्ति है। Dhar Imambada News
Read More : पत्नी के गैर मर्द से अवैध संबंध… शक में पति ने दौड़ा-दौड़ाकर मारा, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही महिला
Dhar Imambada News: काज़ी वकार सादिक ने आगे कहा की जब से भवन बना है, मुस्लिम समाज यहां अपने धार्मिक रीति-रिवाज़ निभाता आ रहा है। 1991 स्पेशल प्रावधान एक्ट लागू होता है और आदेश का पालन सबको करना होगा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन लोगों के पास काम नहीं है, वो लोग मेहनत-मजदूरी करें, हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे न बनाएं। हीं एडीएम संजीव केशव पांडे ने कहा की इमामबाड़ा मामले के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शहर की शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रतिबद्ध है।
Dhar Imambada News: आपको बता दें कि धार में 19 और 20 अगस्त के दरमियान रात में प्रशासन ने इमामबाड़ा भवन पर लोहे का गेट और ताला लगाकर पीडब्ल्यूडी को कब्जा सौंप दिया था। दरअसल यह भवन पीडब्ल्यूडी का था और मुस्लिम समाज ने ताज़िया निर्माण और रखने के लिए इसे किराए पर लिया था। धीरे-धीरे किराया देना बंद कर अनधिकृत रूप से इस पर कब्जा कर लिया था, जिसको लेकर लगभग तीन साल से सांस्कृतिक धरोहर रक्षा समिति विभिन्न माध्यमों से कब्जा छुड़वाने की मांग कर रही थी।