कांग्रेस नेता ने बताया राजीव गांधी और नरेंद्र मोदी में फर्क, BJP ने इस तरह ली चुटकी
Digvijay Singh offered his house to Rahul Gandhi पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट के माध्यम से राहुल गांधी को अपना घर ऑफर किया हैं
Digvijay Singh offered his house to Rahul Gandhi
Digvijay Singh offered his house to Rahul Gandhi: भोपाल। राहुल गाँधी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस मिलने के बाद अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपना घर उन्हें ऑफर कर रहे हैं। मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट के माध्यम से राहुल गांधी को अपना घर ऑफर किया हैं, जिसके बाद से ही मप्र में सियासी संग्राम शुरु हो गया है।
पीसी शर्मा ने कहा- दिग्विजय सिंह जी ने सही ट्वीट किया
कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे पीसी शर्मा ने स्वागत करते हुए कहा कि राहुल गाँधी के साथ जो अन्याय ये सरकार कर रही है तो दिग्विजय सिंह जी ने सही ट्वीट किया है और देश के सभी कांग्रेसियों का घर, राहुल गाँधी का घर है। लेकिन, एक बात कहना चाहूंगा कि जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे, और अटल जी चुनाव हार गए थे। तब राजीव गाँधी ने उनसे कहा था कि आपको ये सरकारी आवास खाली करने की जरुरत नहीं है। आप जब तक चाहें इस घर में रह सकते हैं। आपको कोई परेशानी नहीं होगी और आज के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देख लीजिए। यही फर्क कांग्रेस, राजीव गांधी और नरेंद्र मोदी में है।
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1640881474126872577?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1640881474126872577%7Ctwgr%5E6eedc8c27ddccd9ef8f0885cf248463de7667068%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.lokmatnews.in%2Findia%2Fnotice-to-vacate-bungalow-digvijay-singh-offered-to-rahul-gandhi-said-my-house-is-yours-if-you-stay-b421%2F
पूरे मामले में bjp ने ली चुटकी
Digvijay Singh offered his house to Rahul Gandhi: वहीं पूरे मामले को लेकर बीजेपी ने चुटकी लेते हुए कहा कि अच्छी बात है एक अपराधी को दूसरे का सहारा मिल जाएगा। दिग्विजय सिंह को चाहिए कि, सोनिया माता से कहें कि अपने सुपुत्र को 10 जनपथ में जगह दे दें। इसके अलावा दिग्विजय सिंह चाहें तो अपना राघौगढ़ का किला भी उनके नाम कर दें। बीजेपी को इसमें कोई हर्ज नहीं है।

Facebook


