Narsinghpur crime News: मां के पास सो रहा था 2 साल का मासूम, तभी अचानक हो गया कांड, जानकर पूरे गांव में मचा कोहराम
Narsinghpur crime News: मां के पास सो रहा था 2 साल का मासूम, तभी अचानक हो गया कांड, जानकर पूरे गांव में मचा कोहराम
Narsinghpur crime News | Photo Credit: IBC24
- 2 साल के मासूम की हत्या
- गांव में तनाव और आक्रोश
- परिजनों ने महिला पर लगाया आरोप
नरसिंहपुर: Narsinghpur crime News नरसिंहपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के काचरकोना गांव में घर में सो रहे महज 2 साल के मासूम को अगवा कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। रात में मां की नींद खुली तो बच्चा बिस्तर से गायब था। परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन घर से कुछ ही दूरी पर मासूम का शव मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने गांव की ही एक महिला पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। वारदात के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Narsinghpur crime News बताया जा रहा है कि वारदात बीती रात करीब 11 बजे की है। मासूम अपनी मां के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान मां की नींद खुली तो बच्चा बिस्तर से गायब मिला। घर में बच्चा नहीं मिलने पर परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की। इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर मासूम का शव मिला। शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते गांव में मातम के साथ आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
अब पुलिस हत्या की वजह और आरोपी तक पहुंचने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है। वहीं मासूम के परिजनों ने गांव की ही एक महिला पर हत्या का सनसनीखेज आरोप लगाया है। हालांकि महिला की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच जारी है। दो साल के मासूम की हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर उस मासूम से किसी की क्या दुश्मनी थी? किसने उसे घर से उठाया और हत्या के पीछे की वजह क्या है? इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएंगे।
फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है और आरोपी तक जल्द पहुंचने का दावा किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। अब देखना होगा कि मासूम की हत्या के इस मामले में पुलिस कब तक आरोपी तक पहुंचती है और इस खौफनाक वारदात की पूरी सच्चाई कब सामने आती है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat IBC24: 209 दिनों बाद नितिन नबीन की नई टीम तैयार!.. हटाए गए अमित मालवीय की जगह छत्तीसगढ़ के दीपक को आईटी सेल की कमान, जानें क्या है मायने..
- शह मात The Big Debate: ‘नक्सलगढ़’ मौन.. ‘दिमागी नक्सली’ कौन? पीएम मोदी के बयान पर नया सियासी घमासान, क्या इस मुद्दे को जबरन छात्रों से जोड़ा जा रहा है? देखिए ये वीडियो
- शह मात The Big Debate: मोहन का ‘मिशन निवेश’.. सियासी क्लेश! विपक्ष ने सरकार की नीति पर उठाएं सवाल, क्या विकास की इस दौड़ में भी हावी रहेगी सियासत?

Facebook


