Sehore News: किसानों की टूटी उम्मीदें, सोयाबीन में फली न लगने से परेशान अन्नदाता ने खड़ी फसल पर चलाया ट्रैक्टर, बीमा कंपनियों पर लगाए ये आरोप

Sehore News: किसानों की टूटी उम्मीदें, सोयाबीन में फली न लगने से परेशान अन्नदाता ने खड़ी फसल पर चलाया ट्रैक्टर, बीमा कंपनियों पर लगाए ये आरोप

Sehore News: किसानों की टूटी उम्मीदें, सोयाबीन में फली न लगने से परेशान अन्नदाता ने खड़ी फसल पर चलाया ट्रैक्टर, बीमा कंपनियों पर लगाए ये आरोप

Sehore News | Photo Credit: X Handle

Modified Date: September 26, 2025 / 04:33 pm IST
Published Date: September 26, 2025 4:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सीहोर जिले में सोयाबीन की फसल बर्बाद
  • बीमा कंपनियों की लापरवाही से किसानों को मुआवज़ा नहीं मिल रहा
  • एक किसान ने गुस्से में खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया

सीहोर: Sehore News मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। यहां लगातार हो रही बारिश और जलभराव ने सोयाबीन की फसल को नुकसान पहुंचाया है। खेतों में पानी भरने की वजह से यहां फसल सड़ गई। वहीं मंडी में मिल रहे भाव से ज़्यादा महंगा सोयाबीन की फसल काटना पड़ रहा है। जिसकी वजह से यहां के किसानों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी बीच एक किसान ने अपने सोयाबीन की खड़ी फसलों पर ट्रैक्टर चला दिया।

Sehore News किसानों की नाराजगी की प्रमुख वजह बीमा कंपनिया है। यहां के किसानों का कहना है कि बीमा कंपनियां सर्वे के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी कर रही हैं। आपको बता दें कि यहां भारी बारिश की वजह से सोयाबीन की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। वहीं फसल बीमा योजना के तहत सोयाबीन किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए, लेकिन यहां बीमा कंपनियां का रैवया देखते हुए किसानों को खड़ी सोयाबीन फसल पर ट्रैक्टर चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

गौरतलब है सोयाबीन फसल की बोवनी सहित अन्य संसाधनों पर प्रत्येक किसान ने हजारों रुपए की राशि खर्च की थी, लेकिन मौसम ने किसानों की मेहनत पर पूरी तरह पानी फेर दिया। नतीजा यह है कि सोयाबीन फसल में फली नहीं बैठ पाने के कारण किसानों को अपने खेतों को खाली करना पड़ रहा है।

इन्हें भी पढ़े:-

Read More: Anganwadi Worker Promotion News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा फैसला, हर साल होगी पदोन्नति, कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा प्रस्ताव

Korba News: डेम में युवक और युवती ने लगाई छलांग, बच गया राहुल, पर 8 दिन बाद भी शीलू त्रिपाठी का नहीं मिला कोई सुराग


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।