मप्र में दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत

मप्र में दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत

मप्र में दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: November 14, 2022 4:03 pm IST

भोपाल, 14 नवंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के धार और हरदा जिले में दो अलग- अलग दुर्घटनाओं में तीन नाबालिग सहित पांच लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया।

धार जिले के कुक्षी थाना प्रभारी ब्रजेश मालवीय ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 130 किलोमीटर दूर आली गांव में सोमवार सुबह तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल के दीवार से टकराने से तीन नाबालिग सहित चार लोगों की मौत हो गयी।

उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टिमरनी पुलिस थाने के उप निरीक्षक अजय रघुवंशी ने कहा कि हरदा जिले में जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर हरदा-इंदौर राजमार्ग पर खिड़कीवाला गांव के समीप रविवार रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 20 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी और उसका मौसेरा भाई (19) घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर आगे जांच कर रही है।

भाषा सं दिमो संतोष

संतोष


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।