रायसेन (मध्यप्रदेश), 12 फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में बृहस्पतिवार को पानी गर्म करने के लिए लगाई गई ‘हीटर की रॉड’ के करंट की चपेट में आने से पांच वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर बेगमगंज नगर में दोपहर के वक्त हुई।
बेगमगंज के थाना प्रभारी राजीव उईके ने बताया कि नगर के वार्ड क्रमांक 16 में सुरेंद्र जैन की पत्नी नहाने के लिए बाल्टी में पानी गर्म कर रही थी और उसमें ‘हीटर की रॉड’ लगा रखी थी।
उन्होंने बताया कि अचानक उनकी पांच वर्षीय पुत्री स्वाति जैन खेलते – खेलते बाल्टी के पास पहुंच गई और उसने ‘हीटर की रॉड’ पकड़ ली।
उन्होंने बताया कि तत्काल महिला ने बिजली का स्विच बंद किया और परिजन उसको लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने परीक्षण के उपरांत से बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
उईके ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाषा सं ब्रजेन्द्र राजकुमार
राजकुमार