Jabalpur Collector Action News : ‘कल आना’ कहकर जनता को दौड़ाने वाले अफसरों पर गिरी गाज! कलेक्टर ने SDM समेत 22 अधिकारियों-कर्मचारियों पर ठोक दिया हज़ारों का जुर्माना

Ads

जबलपुर में जनता के कामों में देरी और फाइलों को बेवजह लंबित रखने वाले अधिकारियों पर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई की है। SDM समेत 22 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कुल 34,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिससे पूरे सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।

  • Reported By: Vijendra Pandey

    ,
  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 11:20 AM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 11:23 AM IST

Jabalpur Collector Action News / Image Source : x

HIGHLIGHTS
  • लोक सेवा गारंटी कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई
  • SDM समेत 22 अधिकारियों-कर्मचारियों पर लगा जुर्माना
  • फाइलें लंबित रखने और देरी करने पर वसूले जाएंगे 34,500 रुपये

जबलपुर : Jabalpur Collector Action News :  सरकारी दफ्तरों में अक्सर ‘कल आना’ कहकर आम जनता को चक्कर लगवाने वाले कर्मचारियों पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने लोक सेवा गारंटी कानून का उल्लंघन करने वाले 22 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। फाइलों को बेवजह अटकाने और समय सीमा के भीतर काम न करने के कारण इन सभी पर आर्थिक दंड लगाया गया है।

22 अधिकारियों-कर्मचारियों पर 34,500 रुपये का जुर्माना

कलेक्टर द्वारा की गई समीक्षा में पाया गया कि कई महत्वपूर्ण फाइलें बिना किसी ठोस कारण के लंबे समय से लंबित थीं। Collector Raghavendra Singh Fine 22 Employees इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने 22 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कुल 34,500 रुपये का जुर्माना ठोंका है। चौंकाने वाली बात यह है कि जुर्माने की सजा पाने वालों में केवल निचले स्तर के कर्मचारी ही नहीं, बल्कि बड़े अधिकारी भी शामिल हैं।

SDM पर भी हुई कार्रवाई

इसमें एसडीएम मोनिका वाघमारे का नाम भी शामिल है, जिन पर कामकाज में देरी के चलते कार्रवाई की गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई लोक सेवा गारंटी कानून के तहत की गई है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा है की जनता के काम में टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें :