BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Balaghat News: पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत चार नक्सली ढेर, CM ने कहा नक्सल अभियान के खिलाफ बड़ी सफलता

Four Naxalite Killed: मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में राज्य ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने …

Balaghat News: पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत चार नक्सली ढेर, CM ने कहा नक्सल अभियान के खिलाफ बड़ी सफलता
Dr.Anil Shukla
Published: 14 Jun 2025 | 8:44 pmModified: 14 Jun 2025 | 9:48 pm
HIGHLIGHTS
  1. हॉकफोर्स, जिला बल एवं सीआरपीएफ के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़
  2. मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने के अभियान में बड़ी सफलता

बालाघाट : Four Naxalite Killed, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि शनिवार को बालाघाट जिले के एक वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत चार नक्सली मारे गए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक ग्रेनेड लांचर, एक ‘सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर)’, दो ‘.315 बोर राइफल’, अन्य हथियार और सामग्री भी बरामद की गयी है।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर किया पोस्ट

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में राज्य ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक पुरुष एवं तीन महिला सशस्त्र नक्सलियों को पचामादादर एवं कटेझिरिया के जंगल में हॉकफोर्स, जिला बल एवं सीआरपीएफ के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ में मार गिराया गया है। ’’

उन्होंने नक्सलियों के सफाये के लिए पुलिस बल को बधाई देते हुए कहा कि तलाशी अभियान अब भी जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री यादव ने कहा,‘‘इस सफलता के लिए हमारे अदम्य साहसी जवानों और राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को हार्दिक बधाई।’’

बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार ने ‘IBC24’ से कहा कि मारे गये नक्सलियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से सड़क मार्ग से लगभग 40 किलोमीटर दूर रूपझर थाना क्षेत्र में घटनास्थल पर नक्सलियों के खिलाफ अभियान अब भी जारी है।

उन्होंने कहा कि कल शाम उनकी गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद अभियान शुरू किया गया था। बालाघाट राज्य का एक माओवाद प्रभावित जिला है और इसकी सीमा महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से लगती है।

read more:  मन्नत एमेच्योर गोल्फ में इतिहास रचने के बाद प्री-क्वार्टर दौर से मामूली अंतर से बाहर हुई

read more:  Tikamgarh News : बीच सड़क पर युवक के साथ मारपीट | 2 लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से पीटा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Four Maoists, including three women, killed in an encounter with police in Balaghat district of Madhya Pradesh

शहर की खबरें

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm