अपहरण कर युवती से चार युवकों ने की दरिंदगी, 15 दिनों तक लूटते रहे आबरू
Four youths molested the girl by kidnapping, kept robbing for 15 days
मुरैनाः मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में युवती का अपहरण कर गैंगरेप की वारदात सामने आई है। 4 दरिंदों ने मिलकर पहले युवती का अपहरण किया फिर उसके बाद उन्हें यूपी, दिल्ली और गुजरात ले गए। इसके बाद उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बहरहाल पुलिस ने युवती को आरोपियों से मुक्त करा लिया है। इसके साथ ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरा मामला रामपुर थाना इलाके का है।
READ MORE : शाहरुख खान ने आर्थर जेल में बेटे आर्यन से की मुलाकात, सिर्फ 15 मिनट के लिए मिले.. देखें वीडियो
मिली जानकारी के अनुसार युवती कुछ दिनों से लापता थी, जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से युवती को मुक्त कराया है। पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Facebook


