Reported By: Nafees Khan
,Gopal Bhargava Statement on Brahmins / Image Source : x
Gopal Bhargava Statement on Brahmins: सागर: सागर के पद्माकर सभागार में आयोजित ब्राह्मण समाज के प्रांतीय सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव के एक बयान ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। यहां मंच से संबोधित करते हुए गोपाल भार्गव ने कहा कि “जाति के सामने पार्टी कुछ नहीं होती”, साथ ही यह भी कहा कि आज के समय में अधिकार,सम्मान और संसाधनों की दिशा काफी हद तक वोट की ताकत से तय होती है।
दरअसल, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व सागर जिले की रहली विधानसभा से विधायक गोपाल भार्गव ने ब्राह्मण समाज से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि बदलते दौर में संगठित रहना जरूरी है। समाज के संपन्न परिवारों से आह्वान किया गया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करें और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएं,खासकर कोचिंग और अन्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराएं। भार्गव ने संकेत दिया कि पहले भी वे समाज के मुद्दों को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर चुके हैं और आगे भी करते रहेंगे। (Gopal Bhargava Statement on Brahmins) कार्यक्रम में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी सामाजिक एकता और विरासत के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और मूल्यों से अवगत कराना होगा। सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
इन्हे भी पढ़ें:-