Government Employee Protest: भीख मांगने लगा सरकारी कर्मचारी, कटोरा लेकर बैठ गया सड़क पर, जानिए किस वजह से उठाया ये फैसला

Ads

Government Employee Protest: भीख मांगने लगा सरकारी कर्मचारी, कटोरा लेकर बैठ गया सड़क पर, जानिए किस वजह से उठाया ये फैसला

Government Employee Protest | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • उपयंत्री को 10 महीने से भत्ता नहीं मिला
  • भीख मांगने सड़क पर उतरा निलंबित उपयंत्री
  • अधिकारियों पर लगाए आरोप

रीवा: Government Employee Protest रीवा के संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यालय में पदस्थ उपयंत्री राजेश प्रताप सिंह (Rajesh Pratap Singh) आज सड़क पर उतरकर भीख मांग रहे हैं। (Deputy Engineer Begging on Road) उप यंत्री राजेश प्रताप सिंह ने अपने विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मनमानी तरीके से जीवन निर्वहन भत्ता न देने का आरोप लगाया है।

Rewa Deputy Engineer कर्मचारी का कहना है कि पहले तो मुझे बिना मेरे द्वारा की गई गलती से मुझे निलंबित कराया और षड्यंत्र पूर्वक एक व्यक्ति को बचाने के लिए मुझे सस्पेंड कर दिया गया। हद तो तब हो गई जब निलंबित उपयंत्री को 10 महीने से अधिक निलंबन अवधि में जीवन निर्वहन भत्ता तक नहीं दिया गया। जब कि इस मामले में हाईकोर्ट तक से आदेश है। इन्हीं तमाम बातों से आहत होकर हाथों में कटोरा लेकर भीख मांगने की शुरुआत कर दी है।

इस दौरान उपयंत्री ने आप बीती सुनाया और कुछ लोगों ने भीख भी दी। वही हिमांशु भट्ट संयुक्त संचालक से बात की गई तो उनका कहना है कि मुझे अभी 5 दिन ही हुआ है। इस प्रकरण की जानकारी हुए हमने मऊगंज सीएमओ को निर्देशित किया है कि इनके खाते में तीन दिन के अंदर जीवन निर्वहन भत्ता डाला जाए और आगे हम अधिकारियों को पत्राचार करेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-

भीख मांगने वाले कर्मचारी का नाम क्या है?

उपयंत्री राजेश प्रताप सिंह।

उन्हें क्यों निलंबित किया गया?

आरोप है कि षड्यंत्रपूर्वक एक व्यक्ति को बचाने के लिए उन्हें सस्पेंड किया गया।

जीवन निर्वहन भत्ता क्यों नहीं मिला?

विभागीय मनमानी के कारण, जबकि हाईकोर्ट से आदेश भी था।