नए साल में 80 करोड़ की लागत से नया टर्बो जेट प्लेन खरीदेगी सरकार, आम बजट में किया जाएगा प्रावधान
आम बजट में किया जाएगा प्रावधान! Govt will buy new turbo jet plane at a cost of 80 crores in the new year 2022
भोपाल: buy new turbo jet plane नए साल में मध्य प्रदेश सरकार नया टर्बो जेट प्लेन खरीदेगी। 80 करोड़ के टर्बो जेट प्लेन की खरीदी के लिए फरवरी में आने वाले आम बजट में प्रावधान किया जाएगा। अप्रैल या मई में नया जेट प्लेन मिल सकता है।
buy new turbo jet plane प्रदेश में नए प्लेन के लिए फिलहाल 5 हवाई पट्टियां हैं, जिनमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और खजुराहो ही बेहतर है। बाकी जिलों की 27 हवाई पट्टियों पर ये प्लेन नहीं उतर सकता। इसके लिए इन हवाई पट्टियों के रन-वे बढ़ाए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि टर्बो जेट की गति 800 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।
बता दें कि राज्य सरकार का टर्बो प्रॉप सुपर किंग एयर बी-250 बीते 7 मई को ग्वालियर हवाई अड्डे पर क्रैश हो गया था। इसके बाद से ही किराए के जहाज से काम चल रहा है।

Facebook


