Guna Triple Murder Case: अचानक घर में घुसे बेटा और भांजा.. फिर एक-एक कर तीन लोगों का दबा दिया गला, वारदात की वजह जान रह जाएंगे सन्न

Ads

Guna Triple Murder Case: गुना में हुए तिहरे हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  • Reported By: Neeraj Yogi

    ,
  •  
  • Publish Date - June 22, 2026 / 10:50 PM IST,
    Updated On - June 23, 2026 / 12:08 AM IST

Guna Triple Murder Case/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • गुना में हुए तिहरे हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
  • पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
  • वहीं इस हत्याकांड का एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Guna Triple Murder Case: गुना: मध्यप्रदेश के गुना के म्याना में एक ही मकान से तीन सड़े-गले शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चंद घंटो के अंदर ही अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। वारदात को अवैध संबंधों और संपत्ति हड़पने की नीयत से अंजाम दिया गया था।

क्या है पूरा मामला?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 18 जून 2026 की रात आरोपी सीताराम जाटव (32 वर्ष) ने अपने ममेरे भाई सुरेन्द्र जाटव (27 वर्ष) और एक अन्य साथी के साथ मिलकर म्याना स्थित खेत पर बने मकान में धावा बोला। (Guna Triple Murder Case) आरोपियों ने वहां मौजूद ओमप्रकाश शर्मा (56 वर्ष), बिन्दाबाई जाटव और एक अन्य पुरुष की गला दबाकर हत्या कर दी।

दो आरोपी गिरफ्तार एक की तलाश जारी..

इसके बाद आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने के लिए शवों को अलग-अलग कमरों में बंद कर ताला लगा दिया। (Guna Triple Murder Case) लेकिन जैसे ही आसपास बदबू फैली तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 2 दिन में लगातार तीन डेड बॉडी बरामद होने के बाद पुलिस के भी होश पाख्ता हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और बयानों में विरोधाभास के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। वहीं फरार तीसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है।

इन्हे भी पढ़ें:-