MP Love Affair News / Image Source : IBC24
गुना: MP Love Affair News मध्य प्रदेश के गुना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने प्रेम संबंध में आ रही पारिवारिक रुकावटों के चलते ज़हर पीकर आत्महत्या कर ली । इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। फिलहाल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक और युवती के बीच पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे , लेकिन युवती के परिजनों ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया।Madhya Pradesh Crime News जब युवती के परिजनों ने शादी से इंकार तो युवक मानसिक दबाव में आ गया।
इसके बाद युवक ने तनाव में आकर घर में ही जहर का सेवन कर लिया। जब युवक की हालत बिगड़ने लगी, तो परिजनों को घटना का पता चला और उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया गया , जहाँ उसका इलाज जारी है। इस पूरे मामले में युवक के परिजनों ने युवती के परिवार पर आरोप लगाए हैं। फ़िलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।