Reported By: Mahendra Singh Kushwaha
,Gwalior Child Sucide News/Image Credit: IBC24.in
Gwalior Child Sucide News: ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कक्षा 3 के छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। 10 साल का छात्र घर पर अकेला था। कमरे की दीवार पर लगी कील से उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के गड्डा वाला मोहल्ले की है। (Gwalior Child Sucide News) छात्र की मां, भाई पैतृक गांव गए हुए थे और पिता अस्पताल में ड्यूटी पर था। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। लेकिन छात्र की मौत का कारण का पता नहीं चल सका। वहीं पुलिस ने छात्र की मौत को लेकर जांच शुरू कर दी है।
Gwalior Child Sucide News: दरअसल,ल मुरैना जिले के सबलगढ़ में रहने वाला कमल केवट ग्वालियर के कैंसर हॉस्पिटल में ड्यूटी करता है। इसलिए वह झांसी रोड थाना क्षेत्र के चंद्रवनी नाका गढ्ढे वाला मोहल्ले में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता हैं। कमल रविवार की रात अपने 10 साल के बेटे सौरव को घर पर अकेला छोड़कर ड्यूटी करने के लिए चला गया था। उसकी पत्नी और दूसरा बेटा अपने पैतृक गांव मुरैना गए हुए थे। मृतक छात्र के पिता ने बताया कि, जिस मकान में रहते हैं उसी मकान में उनके साथ काम करने वाला एक परिवार भी निवास करता है (Gwalior Child Sucide News) जब वह ड्यूटी पर था तब उसने पवन को फोन कॉल कर बताया कि बेटा घर में अकेला है उसका ध्यान रखना। जब पड़ोसी पवन रविवार सोमवार की दरमियानी देर रात उसे देखने गया तो दरवाजा अंदर से नहीं खुला। जिसके बाद पवन ने इसकी जानकारी पिता और पुलिस को दी।
Gwalior Child Sucide News: पिता और पुलिस मौके पर पहुंचे पास के कमरे में रहने वाले साथी किराएदार का दोनों कमरों के बीच बने दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे तो नाबालिग बच्चा दीवार पर लगी कील पर रस्सी के फंदे पर लटका हुआ था। जिसे देख सब हैरान रह गए। पुलिस ने पूछताछ का जांच पड़ताल की तो छात्र की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। मृतक छात्र के पिता ने बताया कि, उसका 10 साल का बेटा सौरभ कक्षा 3 में निजी स्कूल में पढ़ता था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है और बेटे को कोई तकलीफ परेशानी भी नहीं थी। संभावना जताई जा रही (Gwalior Child Sucide News) है कि छात्र खेलते खेलते फांसी के फंदे पर लटक गया होगा। जिससे उसकी मौत हो गई होगी। फिलहाल पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज मर्ग कायम कर छात्र के मौत के कारणों को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Gwalior Child Sucide News: झांसी रोड थाना के प्रभारी शक्ति सिंह यादव ने बताया कि, कक्षा 3 के छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। 10 साल का छात्र घर पर अकेला था। कमरे की दीवार पर लगी कील से उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के गड्डा वाला मोहल्ले की है। छात्र की (Gwalior Child Sucide News) मां, भाई पैतृक गांव गए हुए थे और पिता अस्पताल में ड्यूटी पर था। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। लेकिन छात्र की मौत का कारण का पता नहीं चल सका। वहीं पुलिस ने छात्र की मौत को लेकर जांच शुरू कर दी है।
इन्हे भी पढ़ें:-