India US Trade Deal: नरम पड़े ट्रंप! भारत पर 50% से घटाकर 18% टैरिफ, पीएम मोदी ने जताई खुशी, कांग्रेस बोली ‘ट्रंप-निर्भरता’, पर US चैंबर ऑफ कॉमर्स ने ये क्या कह दिया

India US Trade Deal: बीते दिन भारत के लिए एक बहुत बड़ी खबर आई। दरअसल, US India Trade Deal अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत पर टैरिफ कम कर दिया है।

India US Trade Deal: नरम पड़े ट्रंप! भारत पर 50% से घटाकर 18% टैरिफ, पीएम मोदी ने जताई खुशी, कांग्रेस बोली ‘ट्रंप-निर्भरता’, पर US चैंबर ऑफ कॉमर्स ने ये क्या कह दिया

trade deal/ image source: ShahMuzami98676 x handle

Modified Date: February 3, 2026 / 07:51 am IST
Published Date: February 3, 2026 7:35 am IST
HIGHLIGHTS
  • अमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को 25% से घटाकर 18% कर दिया
  • सोशल मीडिया पर पीएम ने जताई खुशी 
  • कांग्रेस ने इस ट्रेड डील को लेकर सरकार पर कसे तंज

India US Trade Deal: नई दिल्ली: बीते दिन भारत के लिए एक बहुत बड़ी खबर आई। दरअसल, US India Trade Deal अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत पर टैरिफ कम कर दिया है। भारत पर लगाए जाने वाले 25% टैरिफ को घटाकर 18% किया। अब भारत और अमेरिका के बीच केवल 18 फीसदी टैरिफ है। इस बात का ऐलान खुद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर दी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसपर खुशई जताई है। बताते चलें कि भारत पर  50% अमेरिकी टैरिफ बीते 27 अगस्त से लागू है।

PM Modi on India US Trade Deal: सोशल मीडिया पर पीएम ने जताई खुशी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। खुशी है कि अब ‘मेड इन इंडिया’ प्रोडक्ट्स पर टैरिफ 18% कम हो जाएगा। इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की तरफ से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद। जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को फायदा होता है और आपसी फायदे वाले सहयोग के लिए अपार अवसर खुलते हैं। वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व बहुत ज़रूरी है। भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूरा समर्थन करता है। मैं अपनी साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”

US चैंबर ऑफ कॉमर्स ने लिखा-अब दोनों को फायदा होगा

अमेरिका के US चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इस समझौते का स्वागत करते हुए इसे दोनों देशों के लिए फायदेमंद बताया है, US चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बयान जारी कर कहा कि टैरिफ और नॉन-टैरिफ बैरियर कम करने की घोषणा के लिए भारत और अमेरिका को बधाई दी जानी चाहिए। चैंबर के अनुसार, इस पहल से अमेरिकी और भारतीय कंपनियों के साथ-साथ वर्कर्स को भी सीधा लाभ मिलेगा। इसे एक बड़े और व्यापक ट्रेड एग्रीमेंट की दिशा में पहला अहम कदम बताया गया है, जिससे प्राइवेट सेक्टर के बीच सहयोग और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। US चैंबर ने यह भी कहा कि वह इस डील की विस्तृत शर्तों की समीक्षा के लिए उत्सुक है।

US India Trade Deal: कांग्रेस ने इस ट्रेड डील को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए

दूसरी ओर, कांग्रेस ने इस ट्रेड डील को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए तंज कसा कि ‘ऐसा प्रतीत होता है कि आज प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच बातचीत हुई। यह जानकारी भारतीय पक्ष की ओर से नहीं, बल्कि भारत में अमेरिका के राजदूत द्वारा दी गई है। अब यह जैसे एक रूटीन बनता जा रहा है-भारत को अपनी ही सरकार की कार्रवाइयों के बारे में जानकारी राष्ट्रपति ट्रंप या उनके नियुक्त प्रतिनिधियों से मिलती है।ट्रंप-निर्भरता’

Modi US Trade Deal: केंद्र सरकार के मंत्रियों ने इस ट्रेड डील को ऐतिहासिक बताया

वहीं, केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों ने इस ट्रेड डील को ऐतिहासिक और दूरगामी बताया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस समझौते से भारत-अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्ते और आपसी विकास का रास्ता और मजबूत हुआ है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे भारत-अमेरिका संबंधों के लिए ऐतिहासिक क्षण करार दिया।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और अमेरिका की जनता को इस ऐतिहासिक ट्रेड डील के लिए बधाई दी, जबकि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने द्विपक्षीय व्यापार को लेकर की गई घोषणाओं का स्वागत किया। रेल और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस डील को विन-विन करार देते हुए कहा कि इससे दोनों देशों को समान रूप से लाभ होगा। वहीं, भाजपा नेता नितिन नबीन ने कहा कि दो सशक्त लोकतंत्रों के बीच यह समझौता सकारात्मक और दूरगामी प्रभाव डालेगा।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।