प्रदेश में दिखी BJP में गुटबाजी! सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थकों में धक्का मुक्की

MP BJP Latest News: जब दोनों नेता मंच से गाड़ी की ओर चले तो समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन करने का प्रयास किया। दोनों नेताओं के समर्थक एक साथ खड़े होकर अपने-अपने नेता के नारे लगाए।

प्रदेश में दिखी BJP में गुटबाजी! सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थकों में धक्का मुक्की
Modified Date: October 2, 2024 / 10:30 pm IST
Published Date: October 2, 2024 10:27 pm IST

ग्वालियर: MP BJP Latest News, ग्वालियर में बायोगैस प्लांट के लोकार्पण पर बीजेपी में गुटबाजी नजर आयी। यहां पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थक कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की भी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों बड़े नेताओं की गाड़ियां पास पास खड़ी थी। जब दोनों नेता मंच से गाड़ी की ओर चले तो समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन करने का प्रयास किया। दोनों नेताओं के समर्थक एक साथ खड़े होकर अपने-अपने नेता के नारे लगाए।

read more:  स्कूलों से B.Ed शिक्षकों को हटाकर नियुक्ति देने की मांग, D.Ed डिग्री धारी अभ्यर्थियों ने शुरू किया धरना प्रदर्शन

MP BJP Latest News:  इस दौरान समर्थकों की गुटबाजी में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बाल बाल गिरने से बचे। दरअसल, नरेंद्र सिंह तोमर की गाड़ी पीछे लगी थी। प्रद्युम्न सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पीछे दौड़ लगाकर गाड़ी पकड़ रहे थे। भीड़ के बीच दोनों ही नेताओं की गाड़ियां एक साथ निकलते हुए नजर आयी।

read more:  Ambikapur News: गांधी जयंती की छुट्टी पर छात्र-छात्राओं को स्कूल बुलाकर कर रहे थे ऐसा काम, हिंदू संगठन ने जमकर किया हंगामा, मचा बवाल

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com