Powai kinnar Rape Air Hostess : Image Source : AI
पवई : Powai kinnar Rape Air Hostess : मुंबई के पॉश इलाके पवई में अंधविश्वास का एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां महिलाओं के कपड़े पहनकर खुद को किन्नर बताने वाले एक युवक ने फ्लैट में घुसकर संतान प्राप्ति और ‘बुरी नजर’ उतारने के बहाने एक एयरहोस्टेस महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत मिलने पर पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से महज 4 घंटे के भीतर आरोपी को धर दबोचा।
दरअसल घटना के समय पीड़िता का पति अस्वस्थ होकर अस्पताल में भर्ती था। आरोपी अनिल शिंदे ट्रांसजेंडर का रूप धरकर सुरक्षा गार्ड को चकमा देते हुए सोसाइटी के फ्लैट तक पहुंचा। उसने घर में मौजूद बुजुर्ग महिला और पीड़ित बहू को संतान प्राप्ति के लिए अनुष्ठान करने का झांसा दिया। पीड़िता को बेडरूम में आंखें बंद करके लेटने को कहा और अनुष्ठान के बहाने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
इसके बाद आरोपी महिला से 2,000 ऐंठकर फरार हो गया। कुछ देर बाद जब पीड़िता को घटना का अहसास हुआ, तो उसने अपने पति को पूरी वारदात बताई और पवई थाने में मामला दर्ज कराया। Mumbai Crime News डीसीपी दत्ता नलावड़े के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले, जिससे पता चला कि आरोपी ऑटो-रिक्शा से भागा है। ऑटो चालक के सुराग पर पुलिस ने ठाणे के कालवा इलाके में दबिश देकर अनिल शिंदे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पुरुष है और उसका परिवार किन्नर बनकर भीख मांगने का काम करता है।