Gwalior Milk Distribution: पार्टी करने निकले थे लोग, चौराहे पर पुलिस ने ही थमा दिया गिलास,बोले- इससे करें नए साल की शुरुआत, देखते ही लग गई लंबी कतार

Gwalior Milk Distribution: ग्वालियर में नववर्ष 2026 पर शराब के बजाय दूध पीकर जश्न मनाने की अनोखी पहल की गई। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी और यातायात पुलिस द्वारा यह संदेश दिया गया कि शराब से स्वास्थ्य व परिवार दोनों प्रभावित होते हैं, जबकि दूध सेहत के लिए लाभकारी है।

Gwalior Milk Distribution:  पार्टी करने निकले थे लोग, चौराहे पर पुलिस ने ही थमा दिया गिलास,बोले- इससे करें नए साल की शुरुआत, देखते ही लग गई लंबी कतार

Gwalior Milk Distribution / Image Source : IBC24

Modified Date: January 1, 2026 / 11:03 am IST
Published Date: January 1, 2026 11:01 am IST
HIGHLIGHTS
  • 2 क्विंटल दूध से लोगों को निशुल्क पिलाया गया।
  • "दारू से नहीं, दूध से करें नववर्ष की शुरुआत" संदेश के साथ जागरूकता बढ़ाई गई।
  • लंबी कतारें लग गईं, लोगों ने पहल को सराहा।

ग्वालियर:Gwalior Milk Distribution:  मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में नववर्ष की शुरुआत पर शराब पार्टी करने वालों को जागरूक करने की एक अनोखी पहल की गई है। शहर की सड़क किनारे बड़ा पंडाल और 2 क्विंटल दूध के साथ “दारू से नहीं, दूध से करें नववर्ष की शुरुआत” का संदेश दिया गया है। यह पहल एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी और यातायात पुलिस द्वारा की गई है।

“दारू से नहीं, दूध से करें नववर्ष की शुरुआत”

Gwalior Milk Distribution:  दरअसल, नए साल 2026 की शुरुआत होने पर लोग शराब पार्टी करके जश्न मना रहे हैं। ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी और यातायात पुलिस द्वारा शहर के इंदरगंज चौराहे पर एक बड़ा पंडाल लगाया गया। वहां 2 क्विंटल दूध मंगाकर स्टॉल लगाया गया और दूध में केसर डालकर उसे गर्म किया गया। एक बैनर पर लिखा गया “दारू से नहीं, दूध से करें नववर्ष की शुरुआत” और साउंड के माध्यम से इस संदेश को दोहराया गया।

स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है शराब

दूध पीने आए लोगों को बताया गया कि शराब और नशा करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, नशा करने से परिवार बर्बाद हो सकता है और दूध पीने से कोई हानि नहीं होती। इसके विपरीत, दूध स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए लोगों को सलाह दी गई कि शराब नहीं, दूध पिएं। इस संदेश को पढ़ाने और सुनाने के बाद लोगों को निशुल्क दूध पिलाया गया। इस पहल के कारण लोगों की लंबी कतार भी दूध पीने के लिए लग गई।Gwalior Milk Distribution

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.