Gwalior Crime News : दोस्त की पत्नी को लेकर भागा बड़ा भाई, बदले में छोटे भाई को चुकानी पड़ी कीमत! बंधक बनाकर किया खौफनाक कांड

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दोस्त के पत्नी के साथ चले जाने की रंजिश में उसके 21 वर्षीय छोटे भाई की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर शव मुरार नदी में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

Gwalior Crime News :  दोस्त की पत्नी को लेकर भागा बड़ा भाई, बदले में छोटे भाई को चुकानी पड़ी कीमत! बंधक बनाकर किया खौफनाक कांड

Gwalior Crime News / Image Source : FILE

Modified Date: July 2, 2026 / 04:45 pm IST
Published Date: July 2, 2026 4:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दोस्त के पत्नी संग जाने की रंजिश में छोटे भाई की हत्या का आरोप।
  • फोन पर धमकी—'अब अपने भाई की लाश उठाना', कुछ देर बाद नदी में मिला शव।
  • हत्या का मामला दर्ज, आरोपी फरार; पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटीं।

ग्वालियर : Gwalior Crime News मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले सिरोल थाना क्षेत्र में दोस्त की पत्नी को लेकर भागे युवक के छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर शव मुरार नदी में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्वास्तिक बैंकट के पीछे मुरार नदी में 21 साल के दिनेश इंदौरिया का शव तैरता मिला। आरोप है कि महिला के पति सूरज जाटव और उसके देवर गौरव ने दिनेश को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, फिर हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। घटना के बाद से दोनों आरोपी परिवार सहित फरार हैं। पुलिस ने शव बरामद कर हत्या का मामला दर्ज कर दो संदिग्ध लोगो को हिरासत में लिया है।

क्या है पूरा मामला ?

Murar River Dead Body Found Dinesh Indoriya दअरसल सिरोल थाना पुलिस को सूचना मिली कि स्वास्तिक बैंकट के पीछे मुरार नदी में एक युवक का शव तैर रहा है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया मृतक की पहचान नारायण विहार कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय दिनेश इंदौरिया के रूप में हुई। घटना स्थल के पास खून से सने लाठी-डंडे भी पड़े मिले। सूरज जाटव की पत्नी मृतक दिनेश के बड़े भाई विकास के साथ चली गई थी। इसी रंजिश में सूरज और उसका देवर गौरव दिनेश से नाराज थे।

“अब अपने भाई की लाश उठाना”

आरोप है कि आरोपियों ने दिनेश को बात करने के बहाने से बुलाकर अगवा कर बंधक बना लिया और उसके बड़े भाई विकास इंदौरिया को अहमदाबाद में फोन लगाया। फोन पर सूरज ने पत्नी से बात कराने की मांग की। विकास ने बताया कि महिला उसके साथ नहीं है। इस पर आरोपी भड़क गए और फोन काटते हुए कहा “अब अपने भाई की लाश उठाना” कुछ ही देर बाद दिनेश का शव नदी में मिल गया। परिजनों ने बताया कि सूरज और विकास दोनो दोस्त थे। लेकिन विकास सूरज की पत्नी को लेकर भाग गाया। जिस पर सूरज और उसका भाई रंजिश रखे हुए थे। इसी रंजिश पर दिनेश की हत्या कर दी।

पुलिस के हिरासत में दो आरोपी

MP Crime Investigation 2026 इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। आरोपियों के मेहरा कॉलोनी स्थित घर और मुरैना जिले के रिठौरा गांव में दबिश दी गई। लेकिन सूरज, गौरव और पूरा परिवार फरार मिला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल से मिले लाठी-डंडे और अन्य साक्ष्य जब्त कर लिए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। दो संदिग्ध लोगों को राउंडअप किया है। परिजनों के बयान और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी फरार आरोपियों पर इनाम घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें:

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.