Gwalior Newlywed Suspicious Death : “पापा मुझे ले जाओ, ये मुझे…” रोते हुए पिता से मांगी थी मदद, फोन कटने के ठीक 20 मिनट बाद दामाद की कॉल ने उड़ाए होश, बंद कमरे में आखिर क्या हुआ?

ग्वालियर में नवविवाहिता पलक रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोपों को जन्म दिया है। मौत से कुछ मिनट पहले उसने पिता को फोन कर कार और सोने की चेन की मांग तथा जान का खतरा बताया था। पुलिस पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है।

Gwalior Newlywed Suspicious Death : “पापा मुझे ले जाओ, ये मुझे…” रोते हुए पिता से मांगी थी मदद, फोन कटने के ठीक 20 मिनट बाद दामाद की कॉल ने उड़ाए होश, बंद कमरे में आखिर क्या हुआ?

Gwalior Newlywed Suspicious Death / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: May 14, 2026 / 11:42 am IST
Published Date: May 14, 2026 11:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर में शादी के एक साल के भीतर नवविवाहिता पलक रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • मौत से 20 मिनट पहले पलक ने पिता को फोन कर दहेज प्रताड़ना और जान का खतरा बताया
  • मायके पक्ष ने पति, सास और देवर पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है

ग्वालियर : Gwalior Newlywed Suspicious Death मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शादी के एक साल बाद ही एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मरने से महज 20 मिनट पहले पलक रजक ने पिता को फोन कर कहा था- “पापा, मुझे यहां से ले जाओ। ससुराल वाले कार और सोने की चेन मांगते हैं। तीन दिन से खाना नहीं खाया। ये लोग मुझे मार डालेंगे।” पिता-पुत्री की बात खत्म होते ही दामाद का फोन आया कि पलक ने फांसी लगा ली है। जब मायके वाले पहुंचे तो पलक की मौत हो चुकी थी। परिजनों का आरोप है कि गले, पैर और शरीर पर चोट के निशान थे। मायके पक्ष इसे दहेज हत्या बता रहा है, जबकि ससुराल पक्ष आत्महत्या कह रहा है। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मामला दर्ज किया और शव बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शादी में सोना-चांदी, बाइक और अन्य सामान दिया गया था

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुरैयापुरा की है। Dowry Harassment Case Gwalior शहर के पिंटो पार्क निवासी मोहन सिंह रजक की बेटी पलक की शादी 14 अप्रैल 2025 को एयरफोर्स में आउटसोर्स कर्मचारी अमित रजक से हुई थी। परिवार का कहना है कि शादी में सोना-चांदी, बाइक और अन्य सामान दिया गया था। इसके बावजूद सास, देवर और पति दहेज में कार और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से पलक को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। यहां तक कि शादी के समय दी गई एफडी भी तुड़वाकर पैसे ले लिए गए। पलक को खाने तक नहीं दिया जाता था और घर में सबसे अलग-थलग रखा जाता था।

“पापा, ससुराल में मुझसे कोई बात नहीं करता”

इसी कड़ी में 12 मई की रात पलक ने अपने पिता मोहन सिंह को फोन कर कहा- “पापा, ससुराल में मुझसे कोई बात नहीं करता। मैंने तीन दिन से खाना भी नहीं खाया। बार-बार कार और सोने की चेन मांगते हैं। लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। मुझे ले जाओ।” पिता ने बेटी से कहा कि ठीक है, तेरे भाई को भेजता हूं। पलक बेहद डरी हुई थी और रोते हुए बोली, “मुझे जल्दी आकर ले जाओ, नहीं तो ये लोग मुझे मार डालेंगे।” इसके 20 मिनट बाद दामाद अमित का फोन आया। उसने कहा कि पलक ने फांसी लगा ली है। जब वे लोग पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Gwalior Crime Updates परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

परिजनों का कहना है कि पलक के गले, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे, जो मारपीट की ओर इशारा करते हैं। मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाए, पूरी वीडियोग्राफी हो और फॉरेंसिक टीम से जांच कराई जाए। साथ ही पति, सास और देवर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी की जाए।

ससुराल पक्ष ने आत्महत्या बताया

वहीं, पलक के ससुर बाबूलाल ने पुलिस को बताया कि वह बाजार से लौटे तो छोटे बेटे सूरज ने बताया कि पलक ने कमरे की कुंडी बंद कर ली है। दरवाजा तोड़कर देखा तो वह पंखे से लटकी मिली। इसके बाद परिवार उसे अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

हत्या थी या आत्महत्या?

शादी के एक साल के भीतर मौत होने से यह मामला दहेज प्रताड़ना से जुड़ गया है। परिजन इसे दहेज हत्या बता रहे हैं और ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा कि पलक की मौत हत्या थी या आत्महत्या।

इन्हें भी पढ़ें :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.