Reported By: Mahendra Singh Kushwaha
,Gwalior News/Image Source: IBC24
ग्वालियर: Gwalior News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सोशल मीडिय़ा पर रील बनाने का लोगों में ऐसा जुनून चढ़ रहा है कि लोग अपनी जान दांव पर लगा रहे है। रील बनाने के लिए एक युवक वीरपुर बांध के पानी में लाश का नाटक कर पानी में लेट गया और उसके दोस्त उसकी रील बनाने लगे। लेकिन बांध से गुजरने वाले लोगों ने उसे मरा समझ कर पुलिस को सूचना कर दी।
Read More : कॉन्स्टेबल की बर्थडे पार्टी में बुलाई लड़कियां, रातभर होटल में चला प्रोग्राम, किसी ने लीक कर दिया वीडियो
Gwalior News: लाश पानी में तैरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख युवक पानी से उठकर भागने लगा। जिसे देख पुनीत हैरत में पड़ गई और उसका पीछा कर पकड़ लिया पुलिस को युवक ने बताया कि वह अपनी रील बना रहा था इसके बाद युवक ने पुलिस से माफी मांगी और पुलिस ने उसे समझाइए देकर छोड़ दिया। दरअसल गिरवाई थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि वीरपुर बांध में एक युवक की लाश पानी में तैर रही हैऔर लोगो की काफी भीड़ लगी हुई है।
Gwalior News: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जब बांध के पानी में पड़े युवक को बाहर निकालने के लिए पुलिस कर्मी उसके पास पहुंचे तो करीब एक घंटे से पानी में पड़ा युवक उठकर भागने लगा। लाश के रूप में पानी में पड़े युवक को अचानक उठकर भागते देखकर वहां पर मौजूद लोग घबरा गए और भूत समझ कर भागने लगे। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा कर पकड़ा और थाने लेकर पहुँचे। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम टिंकू सिंह उम्र 30 साल निवासी आरोन का बताया। उससे पूछताछ की तो उसने रील बनाने के लिए लाश की एक्टिंग करने की बात बताई।
Gwalior News: युवक की बाते सुनने के बाद थाना प्रभारी व अन्य पुलिस अफसरों ने उसकी काउंसलिंग की और उसके बाद युवक ने इस तरह की द्वारा से हरकत करने से इनकार किया इसके साथ ही युवक ने कान पड़कर पुलिस से माफी मांगी तो पुलिस ने उसे परिजनों को परिजनों को बुलाकर उससे और उसके परिवार को समझाइए देकर परिवार वालों के उसे सुपुर्द कर दिया।