BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Gwalior PhD Student Suicide : होटल के कमरे में घिनौना खेल! नशीली कोल्ड ड्रिंक, अश्लील वीडियो और FIR के कुछ घंटों बाद छात्रा ने उठा लिया डरावना कदम, सुसाइड नोट में खुले कई राज

ग्वालियर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग से परेशान एक पीएचडी छात्रा ने एफआईआर दर्ज कराने के कुछ घंटों बाद आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने आरोपी …

Gwalior PhD Student Suicide

Gwalior PhD Student Suicide

Sneha Singh
Published: 17 May 2026 | 10:25 amModified: 17 May 2026 | 10:29 am
HIGHLIGHTS
  1. पीएचडी छात्रा ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया।
  2. एफआईआर दर्ज कराने के बाद छात्रा ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली।
  3. सुसाइड नोट में आरोपी योगेश रावत और उसकी दो बहनों के नाम दर्ज हैं।

ग्वालियर: Gwalior PhD Student Suicide मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी योगेश रावत ने पहले कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में युवती से शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। 15 मार्च को दोबारा होटल बुलाकर ज्यादती की और शादी से मुकर गया। परेशान होकर पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायत की और शाम को पड़ाव थाने में एफआईआर दर्ज हुई। इसके बाद गांव लौटकर पीड़िता ने अपनी जान दे दी और युवती का सुसाइड नोट भी मिला है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

आरोपी की बहन की सहेली थी पीड़िता

दरअसल पीड़िता दतिया जिले की रहने वाली थी और पीएचडी कर रही थी। पीड़िता आरोपी की बहन की सहेली थी। बहन के माध्यम से दोनों संपर्क में आए। Blackmailing And Rape Case इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा दिया। आरोप है कि योगेश ने पीड़िता को ग्वालियर के फूलबाग स्थित राम्या होटल में बुलाया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेसुध होने पर उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान चुपके से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए।

आरोपी की दोनों बहनों ने भी किया हंगामा

पहली घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। इसी धमकी के दम पर 15 मार्च 2026 को आरोपी ने उसे दोबारा शादी का भरोसा देकर उसी राम्या होटल में बुलाया। वहां फिर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी की दो बहनों ने पीड़िता के घर पहुंचकर हंगामा किया और झूठे आरोप लगाकर उसे बदनाम किया।

Gwalior Crime News मैं मरने जा रही हूं

लगातार ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान होकर पीड़िता मंगलवार दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। शाम पांच बजे पड़ाव थाने में एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर दर्ज कराने के बाद पीड़िता दतिया स्थित अपने गांव लौट गई। जहां उसने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें लिखा था, "मैं मरने जा रही हूं, कारण है मेरा दोस्त योगेश और उसकी दो बहनें।"

सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

योगेश ने मुझे ब्लैकमेल किया कि वह मर जाएगा या मार देगा तथा मेरे फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। ऐसी धमकी दी है। मैं थाने भी गई। वहां भी कार्रवाई चल रही है। उसके बावजूद उसकी बहनें पूनम रावत व प्रियंका रावत मेरे स्थायी पते पर झूठ बोलकर घर पर हंगामा किया। फिर वे मेरी दीदी की ससुराल जाकर वहां भी धमकियां दीं। इसके बाद मेरे हाल के पते ग्वालियर जाकर मुझे जान से मारने की धमकी दी व गली में गाली-गलौज किया और गली में चिल्ला-चिल्लाकर मुझे बदनाम किया गया। इन सब से मुझे तो दिक्कत हो ही रही है, मेरे घर वाले भी इनसे बहुत परेशान हैं। इसकी पूरी जानकारी योगेश रावत पुत्र दामोदर रावत निवासी पचौखरा थाना गोराघाट को एवं इसमें शामिल पूनम रावत और प्रियंका रावत को है। मेरा पुलिस से निवेदन है कि इनको सजा दी जाए और आगे कभी ये किसी की जिंदगी ऐसे नर्क न बनाएं कि इंसान को इतना मजबूर होना पड़े।

फांसी लगाकर की आत्महत्या

इस सुसाइड लेटर को लिखने के बाद पीड़िता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में पीड़िता ने आरोपी पर परेशान करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपी योगेश रावत के खिलाफ बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें :

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Gwalior PhD Student Dies by Suicide After Alleged Rape, Blackmail and Marriage Fraud

शहर की खबरें

ग्वालियर

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm