Gwalior Stray Dog Attack: आवारा कुत्तों ने 12 लोगों पर किया जानलेवा हमला, पकड़ने पहुंची निगम की टीम तो डॉग लवर्स ने किया ये काम, जानकर उड़ जाएंगे होश

Ads

Gwalior Stray Dog Attack: आवारा कुत्तों ने 12 लोगों पर किया जानलेवा हमला, पकड़ने पहुंची निगम की टीम तो डॉग लवर्स ने किया ये काम, जानकर उड़ जाएंगे होश

  • Reported By: Nasir Gouri

    ,
  •  
  • Publish Date - February 8, 2026 / 09:57 AM IST,
    Updated On - February 8, 2026 / 10:00 AM IST

Gwalior Stray Dog Attack/Image Source: Symbolic

HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर में स्ट्रीट डॉग्स का आतंक
  • 12 लोगों पर जानलेवा हमला
  • डॉग लवर्स से भिड़े रहवासी

ग्वालियर: Gwalior Stray Dog Attack: ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 24 बीघा कॉलोनी इलाके में स्ट्रीट डॉग्स के आतंक से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। हालात ऐसे हैं कि अब तक स्ट्रीट डॉग्स करीब 12 लोगों को अपना निशाना बना चुके हैं, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। डॉग्स के बढ़ते हमलों से नाराज़ लोगों ने जब नगर निगम से कर्मचारियों को बुलवाकर स्ट्रीट डॉग्स पकड़वाने की कोशिश की, तो मामला और बिगड़ गया।

कुत्तों ने मचाया कहर, इंसानों में छिड़ी जंग! (Stray Dog Attack News)

दरअसल डॉग्स की धर-पकड़ के दौरान एक स्थानीय महिला डॉग लवर ने कुछ स्ट्रीट डॉग्स को अपने घर में बंद कर लिया। जब कॉलोनीवासियों ने इसका विरोध किया और स्ट्रीट डॉग्स को घर से बाहर निकालने की मांग की तो नाराज़ महिला डॉग लवर अपने साथियों के साथ उनसे भिड़ गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मुंहवाद हुआ।

Gwalior Stray Dog Attack: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग पुलिस को स्ट्रीट डॉग्स के हमलों की जानकारी दे ही रहे थे कि इसी बीच डॉग्स लवर्स और कॉलोनीवासियों के बीच हाथापाई हो गई। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, मामले में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच के बाद विधिसंगत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें

"Gwalior Street Dog Attack" की घटना कहां की है?

यह मामला ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 24 बीघा कॉलोनी इलाके का है, जहां स्ट्रीट डॉग्स के हमलों से लोग परेशान हैं।

"Street Dog Menace in Gwalior" को लेकर विवाद क्यों बढ़ा?

नगर निगम द्वारा डॉग पकड़ने के दौरान एक महिला डॉग लवर ने कुछ स्ट्रीट डॉग्स को अपने घर में बंद कर लिया, जिसका कॉलोनीवासियों ने विरोध किया। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद और हाथापाई हो गई।

"Dog Lover vs Residents Gwalior" मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों पक्षों से शिकायत आवेदन लिए गए हैं और पूरे मामले की जांच कर विधिसंगत कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।