मप्र : ऑटोरिक्शा का चालक भारतीय वायुसेना के मेस में ले जा रहे 4,000 अंडों के साथ गायब

Ads

मप्र : ऑटोरिक्शा का चालक भारतीय वायुसेना के मेस में ले जा रहे 4,000 अंडों के साथ गायब

  •  
  • Publish Date - December 12, 2022 / 09:09 PM IST,
    Updated On - December 12, 2022 / 09:09 PM IST

ग्वालियर (मप्र), 12 दिसंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भारतीय वायुसेना के मेस में 4,000 अंडे लेकर जा रहा ऑटोरिक्शा का चालक कथित तौर पर इन अंडों को लेकर गायब हो गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश दंडोतिया ने बताया, ‘‘इस मामले में सेना व वायुसेना में भोजन सामग्री सप्लाई करने वाले ठेकेदार ने यहां मुरार पुलिस थाने में मामला दर्ज कराई है। इसमें एक आटोरिक्शा वाला ठेकेदार के 4,000 अंडे लेकर गायब हो गया। ये अंडे ठेकेदार को वायुसेना की मेस में पहुंचाने थे।’’

उन्होंने कहा कि रविवार की शाम को यह घटना हुई।

दंडोतिया ने बताया कि इस मामले में ऑटोरिक्शा चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट है और उसकी तलाश की जा रही है।

भाषा सं रावत रावत रंजन

रंजन