Agra Husband Wife Girlfriend Fight / Image Source : X
आगरा : Agra Wife Beats Husband Girlfriend Video : उत्तर प्रदेश के आगरा से पति, पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामे का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने पति और उसकी कथित गर्लफ्रेंड को रंगे हाथों को होटल में पकड़ लिया। इसके बाद दोनों महिलाओं के बीच जमकर मारपीट और हाथापाई हुई। इस पूरे घटना का वीडियो राहगीरों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, ताजगंज क्षेत्र में टीडीआई मॉल के पीछे स्थित एक होटल में एक शादीशुदा युवक अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचा था। इसकी भनक लगते ही युवक की पत्नी भी होटल धमक पड़ी और उसने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। होटल के अंदर ही दोनों महिलाओं के बीच बहस शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख युवक ने बीच-बचाव करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड को होटल से बाहर निकाल दिया।
जब युवक की गर्लफ्रेंड स्कूटी से जाने लगी, तो पत्नी ने पीछा कर उसे नीचे खींच लिया और चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद दोनों बाल पकड़कर सड़क पर भिड़ गईं और गर्लफ्रेंड ने पत्नी को सड़क पर कुछ दूर तक घसीटा। पलटवार करते हुए पत्नी ने अपने पति को भी चप्पलों से पीटा। हंगामा तब और बढ़ गया जब कथित गर्लफ्रेंड ने गुस्से में ईंट उठा ली, लेकिन युवक ने बीच में आकर उसे रोक लिया। इस पूरी मारपीट में पत्नी के कपड़े भी फट गए।
बीच सड़क पर हो रहे इस विवाद को देखकर भारी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए, जिन्होंने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों महिलाओं को अलग कराया। इसके बाद गर्लफ्रेंड अपनी स्कूटी लेकर मौके से रवाना हो गई। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद भी अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।