(Stock Market 02 June 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Stock Market 02 June 2026 In India: आज मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रहने की संभावना है। सुबह करीब 7.15 बजे गिफ्ट निफ्टी 193 अंक से अधिक की गिरावट के साथ 23,248 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि घरेलू बाजार लान निशान के साथ खुल सकते हैं। निवेशकों की चिंता की बड़ी वजह पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव हैं। अमेरिका और ईरान के बीच रिश्तों में खटास बढ़ गई है। जबकि इजराइल के लेबनान और गाजा पर हमलों के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। ऐसे माहौल में निवेशकों का रुख सतर्क बना हुआ है।
तेहरान ने अमेरिका के साथ चल रही बातचीत रोकने का ऐलान किया है। इसके साथ ही ईरान ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की बात को दोहराया है। अगर ऐसा होता है तो वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आ सकती है। यही कारण है कि एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है।
आज कई कंपनियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें बाजार का ध्यान खींच सकती हैं। फोर्स मोटर्स की कुल बिक्री सालाना आधार पर 15 फीसदी से ज्यादा घटी है। जबकि एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन बढ़ा है लेकिन बिक्री में कमी दर्ज की गई है। एल्केम लैबोरेटरीज में प्रमोटर समूह द्वारा ब्लॉक डील के जरिए हिस्सेदारी बेचने की योजना सामने आई है। वहीं ओला इलेक्ट्रिक ने अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया है। जिससे कंपनी के शेयरों पर नजर रहेगी।
विप्रो की सहायक कंपनी Aggne Global में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदेगी। जबकि पीएनसी इंफ्राटेक को उत्तर प्रदेश में 194 करोड़ रुपये से अधिक का नया प्रोजेक्ट मिला है। ब्लैक बॉक्स ने AI क्षेत्र में नई साझेदारी की घोषणा की है। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक को भी सकारात्मक खबर मिली है क्योंकि आरबीआई ने मिराए एसेट म्यूचुअल फंड को बैंक में 9.5 प्रतिशत तक हिस्सेदारी लेने की मंजूरी दी है। वहीं केंद्र सरकार ने ब्रजेश कुमार सिंह को केनरा बैंक का नया एमडी और सीईओ नियुक्त किया है।
सरकार एनएचपीसी में ऑफर फॉर सेल के जरिए 6 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने जा रही है जिसके लिए 71 रुपये प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया गया है। इसके अलावा अनंत राज ने हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के साथ तकनीकी सहयोग की दिशा में कदम बढ़ाया है। कोचिन शिपयार्ड में शीर्ष प्रबंधन से जुड़ा कार्यकाल बढ़ाया गया है। प्रोटियन ई-गव टेक्नोलॉजीज में नए एमडी और सीईओ ने कार्यभार संभाल लिया है। वहीं सॉफ्टटेक इंजीनियर्स और फिनो पेमेंट्स बैंक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित नई सेवाओं और साझेदारियों की घोषणा की है। जिससे इन शेयरों में कारोबार के दौरान हलचल देखने को मिल सकती है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।