व्यक्ति ने पत्नी व उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की

Ads

व्यक्ति ने पत्नी व उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की

  •  
  • Publish Date - August 3, 2023 / 08:40 PM IST,
    Updated On - August 3, 2023 / 08:40 PM IST

ग्वालियर (मध्य प्रदेश), तीन अगस्त (भाषा) जिले के डबरा इलाके में बृहस्पतिवार को 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की कथित रूप से कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी।

डबरा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि थाना गिजौर्रा के सेमरी गांव से सूचना मिली कि एक महिला व पुरुष की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपी मुरारी बघेल (35) ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी धर्मेन्द्र जाट के साथ देखकर गुस्सा हो गया और कुल्हाड़ी से हमला कर दोनों की हत्या कर दी।

बघेल ने बताया कि घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

बघेल ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भाषा सं रावत रावत अर्पणा

अर्पणा