Gwalior News: आधा दर्जन से अधिक युवकों ने की पिता पुत्र से मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जाने क्या है पूरा मामला

Ads

Gwalior News: आधा दर्जन से अधिक युवकों ने की पिता पुत्र से मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जाने क्या है पूरा मामला

  •  
  • Publish Date - November 19, 2023 / 05:03 PM IST,
    Updated On - November 19, 2023 / 05:04 PM IST

Youths beat up father and son

महेंद्र सिंह खुशवाहा, ग्वालियर:

Youths beat up father and son: ग्वालियर में गाड़ी टकरा जाने पर पिता पुत्र की आधा दर्जन से अधिक युवकों ने जमकर मारपीट कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट करने वाले युवक AU बैंक के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यहां वायरल वीडियो इंदरगंज थाना क्षेत्र के नदी गेट का बताया जा रहा है। जिसमें एक बाइक पर सवार होकर पिता पुत्र इंदरगंज की तरफ जा रहे थे। तभी समाने से आ रहा युवक उनकी बाइक से टकरा गया। जिसके बाद दोनों में विवाद होना शुरू हो गया।
Read More: Ratlam News: कैदियों ने उठाया वर्ल्ड कप लुत्फ, मैच शुरू होने से पहले जेल के अंदर इंडिया की जीत के लिए किया हवन

पुलिस ने क्रॉस मुकदमा किया दर्ज

Youths beat up father and son: विवाद के बाद युवक ने AU बैंक के कुछ युवकों को बाहर बुलाया और पिता पुत्र को घसीट कर बैंक के बाहर ले गए। जहां उन्होंने पिता पुत्र की जमकर मारपीट की। इस मारपीट को होता है देख एक जागरूक युवक ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मारपीट के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायत की। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन लेकर क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है और घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp