पहले बुजुर्ग महिला से पूछा पता, फिर ये बड़ा कांड करके भागे चोर, CCTV में कैद हुई घटना

Gwalior Theft Latest News: बुजुर्ग महिला से लुटेरा पता पूछने के बहाने आया और उनके गले से सोने की दो तोला वजन चेन लूटकर भाग गया।

पहले बुजुर्ग महिला से पूछा पता, फिर ये बड़ा कांड करके भागे चोर, CCTV में कैद हुई घटना

Gwalior Theft Latest News

Modified Date: February 26, 2024 / 06:54 pm IST
Published Date: February 26, 2024 6:53 pm IST

Gwalior Theft Latest News : ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। पॉश कॉलोनी हरिशकंरपुरम में घर का मेनगेट बंद करने आई बुजुर्ग महिला से लुटेरा पता पूछने के बहाने आया और उनके गले से सोने की दो तोला वजन चेन लूटकर भाग गया। इससे पहले झपटमार ने उनके कान से बाले खींचने की कोशिश की थी। लूट की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हुई है। वही पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया है।

read more : CG SAS Transfer News: बड़ी सर्जरी, राज्य प्रशासनिक सेवा के 9 अफसरों का ट्रांसफर, देखें किसे कहां मिली नई पदस्थापना 

Gwalior Theft Latest News : दरअसल झांसी रोड हरिशंकरपुरम कॉलोनी में घुसकर लुटेरा 65 साल की कृष्णा गुप्ता गले से सोने की चेन लूट कर भाग गया। कृष्णा गुप्ता ने बताया घर का मेनगेट गंद करने आई थीं। उस वक्त लुटेरा उनके घर के सामने मुंह पर रूमाल बांधकर घूम रहा था। उन्हें दरवाजे पर देखा तो लुटेरा उनकी तरफ आया। उनसे बोला चाची इस कॉलोनी का क्या नाम है। उसे अजनबी समझ उन्होंने बता दिया कि हरिशंकरपुरम कॉलोनी है। उसके बाद लुटेरे ने उन्हें मोबाइल थमाकर कहा आप थोड़ा फोन पर पता समझा दो।

उन्होंने समझा कि फोन पर लडक़ा किसी से बात कर रहा है। इसलिए उससे फोन लेकर पता बताने लगी। लेकिन दूसरी तरफ से किसी की आवाज नहीं आई। तभी लुटेरे ने उन्हें फोन थमाकर झांसा दिया और उनके कान से दोनों टॉप्स खींचे। उसकी हरकत से वह सकपका गईं। झटके से उसकी तरफ देखा तो लुटेरे ने टॉप्स छोड़कर गले से चेन खींची और उनके हाथ से मोबाइल फोन लेकर भाग गया। बुजुर्ग महिला ने लूट की तत्काल पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लूट की वारदात की बात सुन आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो कैमरे में पूरी घटना दिखाई दी। जिसमें एक नकाबपोश बदमाश युवक लूटकर भागता हुआ नजर आया। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर दिख रहा है उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years