Harda Crime News: बार-बार परेशान करता था प्रेमी, फिर अवैध संबंध में महिला ने उठाया ये कदम, पति संग मिलकर दिया वारदात को अंजाम

Harda Crime News: बार-बार परेशान करता था प्रेमी, फिर अवैध संबंध में महिला ने उठाया ये कदम, पति संग मिलकर दिया वारदात को अंजाम

Harda Crime News: बार-बार परेशान करता था प्रेमी, फिर अवैध संबंध में महिला ने उठाया ये कदम, पति संग मिलकर दिया वारदात को अंजाम

Harda Crime News/Image Source: IBC24


Reported By: Kapil Sharma,
Modified Date: September 23, 2025 / 08:49 pm IST
Published Date: September 23, 2025 8:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह,
  • महिला ने रची साजिश,
  • दरांती से की युवक की हत्या,

हरदा: Harda Crime News:  छीपाबड़ पुलिस ने अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश। प्रेम प्रसंग के चलते 35 वर्षीय युवक की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया था। घटना के 48 घंटे में पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ग्राम कुड़ावा रोड पर नाले में एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला जिसकी पहचान मोरसिंह सिसोदिया निवासी गरबड़ी जिला खंडवा के रूप में हुई थी। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि मृतक के गांव की एक महिला से अवैध संबंध थे। मृतक द्वारा बार-बार महिला को परेशान करने से तंग आकर महिला ने अपने पति मायाराम और रिश्तेदार ध्यानसिंह व शेरू उर्फ शेरसिंह के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

Harda Crime News:  18 सितंबर की रात महिला मृतक को बहाने से खिरकिया ले गई जहां आरोपी पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने मोरसिंह को पकड़कर उसके हाथ-पैर व मुंह बांध दिए और कुड़ावा रोड नाले किनारे ले जाकर दरांती से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में छिपाकर मोटरसाइकिल को नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर 48 घंटे में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें


लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।