Harda News: ढाबा संचालक ने पहले महिला को पिलाई शराब, फिर साथियों के साथ मिलकर किया ऐसा काम, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस के उड़े होश
Harda News: ढाबा संचालक ने पहले महिला को पिलाई शराब, फिर साथियों के साथ मिलकर किया ऐसा काम, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस के उड़े होश
Harda News/Image Credit: IBC24 File Photo
- आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
- ढाबा संचालक सहित चार आरोपी
- पीड़िता का मेडिकल कराया गया, पुलिस जांच जारी
हरदा: Harda News जिले के सिराली थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ढाबा संचालक सहित चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Harda Crime News एडिशनल एसपी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता ने डायल-112 पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महिला ने बताया कि खुदिया गांव के पास स्थित एक ढाबे पर उसे काम दिलाने के बहाने बुलाया गया था। पीड़िता के अनुसार, ढाबा संचालक आनंद ने उसे शराब पिलाई और नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके अन्य साथियों ने भी बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया।
महिला ने बताया कि सभी आरोपी शराब के नशे में थे और जबरन उसे भी शराब पिलाई गई। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर ढाबा संचालक आनंद सहित चार अन्य आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म एवं अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन का मोबाइल फोन दो दिनों तक बंद था। जब फोन चालू हुआ तो उसने पूरी घटना बताई, जिसके बाद 112 पर कॉल किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़िता अशिक्षित है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Damoh News: कमरे के अंदर इस हाल में मिले पति-पत्नी, साथ में थी डेढ़ साल की बच्ची, हालत देख उड़े लोगों के होश
- Premanand Maharaj: आपके जाने के बाद आपके शिष्यों के लिए आपकी क्या आज्ञा है? जानिए प्रेमानंद महाराज का जवाब

Facebook


