Reported By: Naresh Mishra
,MP Crime News / IMAGE SOURCE : IBC24/ FILE
हटा : MP Crime News मध्य प्रदेश के गैसाबाद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ दसवीं की एक नाबालिग छात्रा ने मनचले की हरकतों और छेड़छाड़ से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में छात्रा को पहले सिविल अस्पताल हटा लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा आज अपनी बोर्ड परीक्षा देने गई थी। परीक्षा केंद्र से घर लौटते समय रास्ते में आरोपी युवक ने उसे रोका और उसके साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की। उसके पिता का आरोप है कि लड़का पिछले काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था, जिसकी शिकायत उन्होंने स्कूल के शिक्षक से भी की थी। आज आरोपी ने छात्रा का रास्ता रोककर उसे सरेआम बदनाम करने की धमकी दी, जिससे आहत होकर छात्रा ने घर पहुँचते ही जहर का सेवन कर लिया।
इस घटना की गंभीरता को देखते हुए हटा तहसीलदार और पुलिस बल तत्काल सिविल अस्पताल पहुँचे और पीड़िता के परिजनों से मामले की विस्तृत जानकारी ली। Minor Girl Suicide Attempt पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जाँच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।