MP Crime News : बोर्ड परीक्षा देकर लौट रही थी छात्रा, बीच रास्ते मनचले ने की ऐसी हरकत, बदनामी के डर से नाबालिग ने जो किया..

Madhya Pradesh के हटा क्षेत्र में दसवीं की एक नाबालिग छात्रा ने कथित छेड़छाड़ और धमकी से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में छात्रा को सिविल अस्पताल से दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

MP Crime News : बोर्ड परीक्षा देकर लौट रही थी छात्रा, बीच रास्ते मनचले ने की ऐसी हरकत, बदनामी के डर से नाबालिग ने जो किया..

MP Crime News / IMAGE SOURCE : IBC24/ FILE


Reported By: Naresh Mishra,
Modified Date: February 27, 2026 / 09:39 pm IST
Published Date: February 27, 2026 9:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हटा क्षेत्र में दसवीं की छात्रा ने कथित छेड़छाड़ से परेशान होकर जहर खाया।
  • गंभीर हालत में छात्रा को दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया।
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

हटा : MP Crime News मध्य प्रदेश के गैसाबाद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ दसवीं की एक नाबालिग छात्रा ने मनचले की हरकतों और छेड़छाड़ से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में छात्रा को पहले सिविल अस्पताल हटा लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

लंबे समय कर रहा था छेड़छाड़

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा आज अपनी बोर्ड परीक्षा देने गई थी। परीक्षा केंद्र से घर लौटते समय रास्ते में आरोपी युवक ने उसे रोका और उसके साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की। उसके पिता का आरोप है कि लड़का पिछले काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था, जिसकी शिकायत उन्होंने स्कूल के शिक्षक से भी की थी। आज आरोपी ने छात्रा का रास्ता रोककर उसे सरेआम बदनाम करने की धमकी दी, जिससे आहत होकर छात्रा ने घर पहुँचते ही जहर का सेवन कर लिया।

मामले की जाँच में जुटी पुलिस

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए हटा तहसीलदार और पुलिस बल तत्काल सिविल अस्पताल पहुँचे और पीड़िता के परिजनों से मामले की विस्तृत जानकारी ली। Minor Girl Suicide Attempt पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जाँच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.