पति ने पत्नी के खिलाफ दर्ज की ऐसी शिकायत, सुनकर उड़े पुलिसवालों के होश, SP से बोला प्लीज बचाइए

Husband filed such complaint against his wife, the policemen were blown away after hearing this, said to the SP, please save : एमपी के ग्वालियर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में एक ऐसी शिकायत दर्ज की है, जिसे सुनकर हर किसी के होश उड़ गए...

पति ने पत्नी के खिलाफ दर्ज की ऐसी शिकायत, सुनकर उड़े पुलिसवालों के होश, SP से बोला प्लीज बचाइए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: May 25, 2022 9:56 pm IST

ग्वालियर । एमपी के ग्वालियर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में एक ऐसी शिकायत दर्ज की है, जिसे सुनकर हर किसी के होश उड़ गए। दरअसल पति ने अपने पत्नी पर ससुराल वालों द्वारा पिटवाने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसे पत्नी से बचाया जाए।

Read more :  बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ की बैठक, मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर की चर्चा 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्वालियर में एक पति ने अपनी पत्नी को चांटा मार दिया। गुस्साई पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर पति की जमकर पिटाई कर दी। ससुराल में मार खाने के बाद पति सीधे थाने पहुंचा और स्थानीय एसपी से कहा कि साहब… मुझे मेरी बीवी से बचाओ।

Read more : फोन नहीं उठाने वाले अधिकारियों की अब खैर नहीं, राज्य सरकार करेगी कड़ी कार्रवाई…

सास-ससुर और साले सहित पत्नी पूजा ने पति संजय की ईंट मारकर जमकर पिटाई की. पिटाई में घायल होने के बाद संजय यूनिवर्सिटी थाने पहुंचा, लेकिन यहां पुलिस से उसे कोई मदद नहीं की। जिसके बाद संजय एसपी ऑफिस पहुंचा और वहां मौजूद आला अधिकारी को आपबीती बताई। इस मामले में SSP ने जांच के साथ परिवार परामर्श के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।


लेखक के बारे में