मप्र के रायसेन जिले में कोहरे के कारण बस पलटने से 19 लोग घायल हो गए
मप्र के रायसेन जिले में कोहरे के कारण बस पलटने से 19 लोग घायल हो गए
रायसेन (मध्य प्रदेश), दो जनवरी (भाषा) मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में मंगलवार तड़के कोहरे के कारण एक तेज रफ्तार निजी बस के पलट जाने से 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि हादसा भोपाल-विदिशा बाईपास रोड पर सुबह करीब चार बजे हुआ।
एसडीएम मुकेश सिंह ने बताया कि 29 यात्रियों को लेकर बस इंदौर से सतना जा रही थी, तभी कोहरे के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह पलट गई।
उन्होंने बताया कि सत्रह यात्रियों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को आगे के इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया।
घायल यात्रियों में से एक अंकित दुबे ने कहा कि बस चालक तेजी से और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।
भाषा सं दिमो नरेश
नरेश

Facebook


