भारतीय किसान संघ का मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में आंदोलन का ऐलान, कांग्रेस ने कहा अधूरी कर्जमाफी के लिए उठाएं आवाज

भारतीय किसान संघ का मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में आंदोलन का ऐलान, कांग्रेस ने कहा अधूरी कर्जमाफी के लिए उठाएं आवाज

भारतीय किसान संघ का मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में आंदोलन का ऐलान, कांग्रेस ने कहा अधूरी कर्जमाफी के लिए उठाएं आवाज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: September 29, 2021 9:24 pm IST

जबलपुर। RSS के अनुषांगिक संगठन भारतीय किसान संघ ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों में आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है…तय रणनीति के मुताबिक किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दिलवाने और धान-गेहूं की खरीदी में बोनस दिलवाने की मांग को लेकर ये आंदोलन होगा।

read more: कांग्रेस के 15 MLA अचानक दिल्ली दौरे पर, प्रभारी पुनिया से करेंगे मुलाकात, सिंहदेव बोले- सबको अपनी बात रखने का हक

भारतीय किसान संघ के मध्यक्षेत्र संगठन मंत्री महेश चौधरी ने आंदोलन की रणनीति का खुलासा किया है…जिसमें एमपी-छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान और गेहूं खरीदी में 200 रुपए से लेकर 500 रुपए तक प्रति क्विंटल बोनस देने की मांग की जाएगी।

read more: हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत मामले में रेंजर समेत 3 लोगों पर गिरी गाज, सीसीएफ ने तीनों को किया निलंबित
वहीं बीकेएस के आंदोलन की टाइमिंग पर कांग्रेस ने बड़े सवाल उठाए हैं… कांग्रेस का आरोप है कि भारतीय किसान संघ चुनाव से ठीक पहले सक्रिय होकर जनाक्रोश को डायलूट करने की कोशिश करता है…जबलपुर की बरगी सीट से कांग्रेस विधायक संजय यादव ने भारतीय किसान संघ को सलाह दी है कि वो मध्यप्रदेश में अधूरी पड़ी किसान कर्ज़माफी को पूरा करवाने के लिए आंदोलन करें ताकि किसानों को राहत मिल सके।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com