अब जिले में तैयार है पेंसिल मटर की भारतीय किस्म, किसानों की आय में होगी वृद्धि..

Ads

Profit from pea game in Jabalpur : जबलपुर जिले में मटर की खेती को फायदेमंद बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Reported By: Dharam Goutam

    ,
  •  
  • Publish Date - January 13, 2024 / 05:57 PM IST,
    Updated On - January 13, 2024 / 05:57 PM IST

Profit from pea game in Jabalpur

Profit from pea game in Jabalpur : जबलपुर। जबलपुर जिले में मटर की खेती को फायदेमंद बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और अब इसे और मजबूती प्रदान करने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान केन्द्र द्वारा विकसित पेंसिल मटर की भारतीय किस्म को तैयार करने की तैयारी हो चुकी है। जिले के पटेरा गांव के किसान ब्रजेश अरजरिया के खेत में इस नए किस्म के मटर के बीज को लगाकर देखा गया और धीरे धीरे इस मटर को करीब 8 से 10 एकड़ में लगाकर इसका बीज तैयार किया गया है।

read more : ‘वासना नहीं वह प्रेम था’, 13 साल की लड़की से रेप पर हाई कोर्ट की महिला जज ने कही ये बात, आरोपी को दी जमानत 

Profit from pea game in Jabalpur : भारतीय कृषि अनुसंधान केन्द्र अल्मोड़ा के वैज्ञानिक निर्मल कुमार के साथ कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा खेत में जाकर इस मटर का परीक्षण किया और जबलपुर के वातावरण और मौसम को इस मटर का उत्पादन करने के लिए अच्छा माना और कहा कि इस पेंसिल मटर से किसानों को बड़ा लाभ होगा और आने वाले समय में यह किसानों की आय को बढ़ाने का काम भी करेगा।

 

बता दें कि जबलपुर का मटर पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान रखता है और मध्यप्रदेश में एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत जबलपुर से मटर का चयन किया गया है। अभी तक जबलपुर जिले में मटर का रकबा 40 हजार हेक्टेयर है लेकिन अभी तक किसान यूपी के जालौन से मटर का बीज लाकर लगाते थे जिससे की मटर का उत्पादन उतनी मात्रा में नहीं हो पाता था लेकिन अब इस नए किस्म के पेंसिल मटर को किसानों तक पहुंचाने की तैयारी कृषि विभाग द्वारा की जा रही है और किसानों को यह भारतीय मटर का बीज लगाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

 

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें