Indore Ganesh Jhanki Traffic Plan: शहर में इसदिन निकलेगी गणेश झांकी, घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप /image: Social Media
इंदौर। Indore Ganesh Jhanki Traffic Plan: अनंत चतुर्दशी पर 25 सितंबर को शहर में गणेश झांकियों का भव्य चल समारोह निकलेगा। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के लिए ट्रैफिक प्लान (Indore Traffic Diversion 25 September) जारी किया है। दोपहर 3 बजे से झांकी खत्म होने तक कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। झांकियां डीआरपी लाइन से निकलकर जेल रोड, एमजी रोड, नंदलालपुरा, जवाहर मार्ग, राजवाड़ा समेत कई प्रमुख इलाकों से गुजरेंगी। इन रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही के साथ पार्किंग पर भी रोक रहेगी। भारी वाहनों के लिए भी कई रूट बंद रहेंगे। ऐसे में 25 सितंबर को इन इलाकों में जाने वाले लोग घर से निकलने से पहले अपना रूट जरूर देख लें।
Indore Ganesh Jhanki Traffic Plan अनंत चतुर्दशी पर शहर में गणेश झांकियों के चल समारोह को लेकर तैयारियां पूरी हैं, लेकिन इस दौरान लोगों को ट्रैफिक की परेशानी से बचाने के लिए कई रास्तों में बदलाव किया गया है। 25 सितंबर को दोपहर 3 बजे से झांकी का कार्यक्रम खत्म होने तक प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। शहर के अलग-अलग हिस्सों से निकलने वाली झांकियां डीआरपी लाइन चौराहे पर पहुंचेंगी। यहां से चिकमंगलूर चौराहा, जेल रोड, एमजी रोड, मृगनयनी, फ्रूट मार्केट, नंदलालपुरा, जवाहर मार्ग, नरसिंह बाजार, क्लॉथ मार्केट, खजूरी बाजार और राजवाड़ा होते हुए आगे जाएंगी। इस दौरान नंदलालपुरा, यशवंत रोड, रामलक्ष्मण बाजार, नृसिंह बाजार, गोराकुंड, शक्कर बाजार, सुभाष चौक, राजवाड़ा और कृष्णपुरा पुल की तरफ जाने से बचने की सलाह दी गई है।
इन इलाकों में गाड़ियों की पार्किंग भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। झांकी मार्ग की तरफ जाने वाले कई रास्तों से एंट्री भी बंद रहेगी। वहीं भारी वाहनों की आवाजाही पर भी कई प्रमुख मार्गों पर रोक रहेगी। हालांकि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस जैसे जरूरी सेवा वाले वाहनों को छूट दी गई है।
Indore Ganesh Jhanki Traffic Plan ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 25 सितंबर को भीड़ वाले इलाकों में बेवजह वाहन लेकर न जाएं और डायवर्जन वाले रास्तों का इस्तेमाल करें। ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी के लिए 7049107620 पर संपर्क किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर पिक एंड ड्रॉप के लिए ई-रिक्शा या दोपहिया वाहन का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई है।
ये भी पढ़ें