इंदौर। Indore Milk Supply: मध्यप्रदेश के इंदौर में दुग्ध उत्पादक किसान अपनी मांगों को लेकर अब आरपार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। गुरुवार यानी आज 5 सूत्रीय मांगों को लेकर आज इंदौर में बड़ा प्रदर्शन करेंगे। किसानों का कहना है कि दुग्ध संघ द्वारा लागू की गई नई क्रय सूची और भुगतान प्रणाली से उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।
Indore Milk Supply: किसानों ने मांग की है कि 25 और 26 सीएलआर पर की जा रही कटौती को तुरंत खत्म किया जाए। साथ ही एसएनएफ के मुताबिक बनाई गई नई क्रय सूची को वापस लिया जाए। किसानों ने दूध का भाव नौ रुपये प्रति फैट तय करने की भी मांग रखी है। इसके अलावा किसानों का कहना है कि वर्ष 2019-20 से 2021-22 तक का लंबित बोनस और लाभांश का भुगतान किया जाए। साथ ही पांच रुपये प्रति लीटर की प्रोत्साहन राशि भी किसानों को दी जाए।
किसानों के इस फैसले के बाद 6 मार्च से शहर में दूध की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इधर किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।