Indore Milk Supply: कल से शहर में नहीं होगी दूध की सप्लाई? दुग्ध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा, इन 5 मांगों को लेकर आज करेंगे प्रदर्शन

कल से शहर में नहीं होगी दूध की सप्लाई? दुग्ध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा, Indore Milk Supply Affected due to Farmers Strike

Indore Milk Supply: कल से शहर में नहीं होगी दूध की सप्लाई? दुग्ध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा, इन 5 मांगों को लेकर आज करेंगे प्रदर्शन
Modified Date: March 5, 2026 / 08:08 am IST
Published Date: March 5, 2026 7:47 am IST

इंदौर। Indore Milk Supplyमध्यप्रदेश के इंदौर में दुग्ध उत्पादक किसान अपनी मांगों को लेकर अब आरपार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। गुरुवार यानी आज 5 सूत्रीय मांगों को लेकर आज इंदौर में बड़ा प्रदर्शन करेंगे। किसानों का कहना है कि दुग्ध संघ द्वारा लागू की गई नई क्रय सूची और भुगतान प्रणाली से उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।

Indore Milk Supply: किसानों ने मांग की है कि 25 और 26 सीएलआर पर की जा रही कटौती को तुरंत खत्म किया जाए। साथ ही एसएनएफ के मुताबिक बनाई गई नई क्रय सूची को वापस लिया जाए। किसानों ने दूध का भाव नौ रुपये प्रति फैट तय करने की भी मांग रखी है। इसके अलावा किसानों का कहना है कि वर्ष 2019-20 से 2021-22 तक का लंबित बोनस और लाभांश का भुगतान किया जाए। साथ ही पांच रुपये प्रति लीटर की प्रोत्साहन राशि भी किसानों को दी जाए।

किसानों के इस फैसले के बाद 6 मार्च से शहर में दूध की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इधर किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।