8th Pay Commission Salary News: 8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी सैलरी? कब लागू होगा और कितना मिलेगा फायदा.. सरकारी कर्मचारियों के लिए अलर्ट जारी, एक क्लिक में…

Ads

8th Pay Commission Salary News: 8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी सैलरी? कब लागू होगा और कितना मिलेगा फायदा.. सरकारी कर्मचारियों के लिए अलर्ट जारी, एक क्लिक में...

  • Reported By: Anshul Mukati

    ,
  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 02:39 PM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 02:46 PM IST

8th Pay Commission Salary News/Image Source: Symbolic

HIGHLIGHTS
  • 8वें वेतन आयोग के नाम पर ठग कर रहे हैं निशाना
  • व्हाट्सऐप और फर्जी ऐप्स से मोबाइल हैकिंग
  • इंदौर क्राइम ब्रांच की एडवाइजरी

इंदौर: 8th Pay Commission Salary News:  देश में आठवें वेतन आयोग को लेकर सरकारी कर्मचारियों में उत्सुकता चरम पर है। हर कोई जानना चाहता है कि सैलरी कितनी बढ़ेगी, कब लागू होगा और फायदा कितना मिलेगा। लेकिन इसी उत्सुकता को अब साइबर ठग हथियार बना रहे हैं। आठवें वेतन आयोग के नाम पर ठगी का नया तरीका सामने आया है, जिसमें एक क्लिक आपकी पूरी जमा पूंजी साफ कर सकता है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने इसे लेकर खास एडवाइजरी जारी की है।

8वें वेतन आयोग के नाम पर साइबर ठगों का बड़ा जाल (8th Pay Commission Fraud News)

8th Pay Commission Salary News:  आठवें वेतन आयोग को लेकर इंटरनेट पर सर्च तेजी से बढ़ रही है। लोग जानना चाहते हैं कि उनकी सैलरी कितनी बढ़ेगी। इसी मौके का फायदा साइबर ठग उठा रहे हैं। व्हाट्सएप, फेसबुक और मैसेज के जरिए ऐसे लिंक भेजे जा रहे हैं जिनमें लिखा होता है आठवें वेतन आयोग में आपकी सैलरी कितनी बढ़ेगी, अभी जानें। इन मैसेज में एपीके फाइल या फर्जी वेबसाइट के लिंक दिए जा रहे हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति इसे खोलता है, मोबाइल हैक हो जाता है। ठग इतने शातिर हैं कि मैसेज को सरकारी वेबसाइट जैसा दिखाया जा रहा है, ताकि लोगों को शक भी न हो। ग्राफिक्स के जरिए आपको बताते हैं कि ठग कैसे इस जाल को बिछाते हैं।

लिंक पर क्लिक करना पड़ सकता है भारी (Government Employee Scam)

  • 8वें वेतन आयोग के नाम पर मैसेज भेजा जाता है।
  • सैलरी कैलकुलेशन/एरियर चेक करने के नाम पर व्हाट्सएप, टेलीग्राम, एसएमएस और ई‑मेल के जरिए फर्जी एपीके फाइल भेजी जाती है।
  • ऐप डाउनलोड करते ही आपके मोबाइल का डेटा, बैंकिंग जानकारी और ओटीपी खतरे में आ जाते हैं।
  • कई मामलों में ये ऐप रिमोट एक्सेस लेकर आपके खाते से पैसे भी ट्रांसफर कर देते हैं।

सरकारी कर्मचारियों के लिए चेतावनी (8th Pay Commission Cyber Scam)

8th Pay Commission Salary News:  एपीके फाइल खुलते ही मोबाइल पर पूरा कंट्रोल साइबर अपराधियों का हो जाता है। ओटीपी, बैंक डिटेल और पासवर्ड सब उनके हाथ में चला जाता है। कुछ ही मिनटों में अकाउंट से पैसे उड़ा लिए जाते हैं। सबसे ज्यादा शिकार सरकारी कर्मचारी बन रहे हैं, क्योंकि वेतन आयोग से जुड़ी जानकारी पाने की उनकी उत्सुकता सबसे ज्यादा है। इंदौर क्राइम ब्रांच का कहना है कि सरकार की ओर से वेतन आयोग से जुड़ी कोई भी जानकारी कभी भी एपीके फाइल या निजी लिंक के जरिए नहीं भेजी जाती। अगर किसी को ऐसा मैसेज आए, तो उसे तुरंत डिलीट करें और किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। साथ ही साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत शिकायत करें। आठवां वेतन आयोग अभी प्रक्रिया में है, लेकिन उसके नाम पर ठगी अभी से शुरू हो चुकी है। लालच या जल्दबाजी में कोई भी लिंक खोलना आपको भारी नुकसान में डाल सकता है। इसलिए अभी जरूरत है सावधान और सतर्क रहने की, वरना साइबर अपराधी आपका खाता खाली कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें

"8th Pay Commission Cyber Scam" क्या है?

A1. आठवें वेतन आयोग के नाम पर साइबर ठग मोबाइल और बैंकिंग डेटा चोरी करने के लिए फर्जी लिंक और एपीके फाइल भेज रहे हैं। अगर कोई इसे खोलता है तो उनका पूरा अकाउंट खतरे में पड़ जाता है।

"Government Employees Salary Scam" से बचने के लिए क्या सावधानी रखें?

A2. कोई भी लिंक या एपीके फाइल जो वेतन आयोग से जुड़ी जानकारी का दावा करे, उसे न खोलें। केवल सरकारी वेबसाइट और आधिकारिक स्रोतों से जानकारी लें।

"8th Pay Commission Cyber Fraud Helpline" क्या है और कैसे मदद करता है?

A3. साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। यह हेल्पलाइन साइबर अपराधियों द्वारा किये गए फ्रॉड की रिपोर्ट और बचाव में मदद करती है।