इंदौर: Big Offer For Ayodhya Yatra: शहर में सरकारी राशन की कालाबाजारी को रोकने के लिए नगर निगम के एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा ने सूचना देने वालों को नकद इनाम और अयोध्या यात्रा का तोहफा देने की घोषणा की है। नगर निगम ने पहले भी कालाबाजारी करने वालों पर कई कार्रवाइयाँ की हैं, लेकिन अब आम जनता से सीधे सूचना प्राप्त करने के लिए यह अनूठी योजना लागू की जा रही है।
Big Offer For Ayodhya Yatra: यदि कोई व्यक्ति सरकारी राशन की कालाबाजारी की सूचना नगर निगम को देता है, तो उसे नकद इनाम मिलेगा। इसके अलावा, सूचना देने वालों को अयोध्या यात्रा पर भेजा जाएगा। इससे आम नागरिकों को प्रोत्साहन मिलेगा कि वे ऐसे भ्रष्टाचार की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाएं।
Big Offer For Ayodhya Yatra: इस योजना पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अधिकारियों को खुद ऐसे मामलों की जाँच करनी चाहिए, लेकिन जब वे अपने कर्तव्यों में विफल रहते हैं, तब ऐसी घोषणाएँ की जाती हैं। बीजेपी नेता और एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा ने कहा कि इस पहल से शहर में राशन की कालाबाजारी को रोकने में मदद मिलेगी। पहले भी ऐसे मामलों में इनाम दिया जाता था, लेकिन अब इनाम के साथ अयोध्या यात्रा का भी अवसर दिया जाएगा।