कोविड-19 : इंदौर हवाई अड्डे पर पांच यात्री संक्रमित मिले, दुबई की उड़ान में सवार होने से रोका गया

कोविड-19 : इंदौर हवाई अड्डे पर पांच यात्री संक्रमित मिले, दुबई की उड़ान में सवार होने से रोका गया

Modified Date: February 2, 2022 / 12:02 pm IST
Published Date: February 2, 2022 12:02 pm IST

इंदौर (मध्यप्रदेश), दो फरवरी (भाषा) इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को त्वरित जांच में तीन

महिलाएं समेत पांच यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें एयर इंडिया की इंदौर-दुबई उड़ान में सवार होने से रोक दिया।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तय प्रक्रिया के तहत स्थानीय हवाई अड्डे पर इंदौर-दुबई की साप्ताहिक उड़ान के 107 यात्रियों की रैपिड आरटी-पीसीआर जांच की गई जिनमें शामिल तीन महिलाएं और दो पुरुष कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमितों में शाजापुर का एक और इंदौर के चार यात्री शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पांचों लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की दो-दो खुराक ले रखी हैं।

अधिकारी ने बताया कि सभी पांच संक्रमितों को उनके घरों में पृथक-वास में रहने की सलाह के साथ हवाई अड्डे से वापस लौटा दिया गया।

भाषा हर्ष प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में