Indore Missing Boy News: ‘मुझे मत ढूंढना…’ लिखकर घर छोड़ गया 13 साल का बच्चा! इस महशूर बाबा का प्रवचन सुनकर…, बच्चे का लेटर पढ़कर परिजनों के उड़ गए होश

Ads

Indore Missing Boy News: ‘मुझे मत ढूंढना…’ लिखकर घर छोड़ गया 13 साल का बच्चा! इस महशूर बाबा का प्रवचन सुनकर..., बच्चे का लेटर पढ़कर परिजनों के उड़ गए होश

  •  
  • Publish Date - March 12, 2026 / 02:25 PM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 02:40 PM IST

Indore Boy Missing News/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • घर छोड़कर चला गया 13 साल का बेटा
  • बैग टांगकर जाते CCTV में कैद
  • बैग टांगकर जाते CCTV में कैद

इंदौर: Indore Missing Boy News: इंदौर के खजराना पुलिस स्टेशन क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 13 वर्षीय एक नाबालिग बालक आध्यात्मिक प्रवचन से प्रभावित होकर घर छोड़कर चला गया। घर से जाने से पहले बालक ने अपने माता-पिता के नाम एक पत्र भी लिखा, जिसमें उसने बताया कि वह अपने “असली परिवार” के पास जा रहा है और उसे ढूंढने की कोशिश न की जाए।

प्रवचन सुनकर घर छोड़ गया 13 साल का बच्चा! (Indore Missing Boy Case)

Indore Missing Boy News: पूरा मामला खजराना थाना क्षेत्र की श्री कृष्णा विहार कॉलोनी का बताया जा रहा है। यहां रहने वाला 13 वर्षीय बालक अचानक घर से लापता हो गया। जब परिजनों को वह घर में नहीं मिला तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान घर में एक पत्र मिला, जिसमें बालक ने अपने माता-पिता के नाम संदेश लिखा था। पत्र में बालक ने लिखा कि वह आध्यात्मिक जीवन जीने के लिए अपने असली परिवार के पास जा रहा है। उसने यह भी लिखा कि मम्मी-पापा उसे ढूंढने की कोशिश न करें, क्योंकि उनके साथ उसका जीवन पूरा हो गया है। जानकारी के अनुसार बालक घर से जाते समय करीब 500 रुपये भी अपने साथ लेकर गया। पत्र में उसने यह भी लिखा कि ये पैसे उसका एक दोस्त वापस कर देगा।

माता-पिता के नाम छोड़ गया चौंकाने वाला पत्र (Missing Child in Indore)

Indore Missing Boy News: परिजनों ने तुरंत मामले की सूचना खजराना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और बालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और संभावित स्थानों पर भी तलाश की जा रही है। इस मामले में बालक के घर से निकलने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कंधे पर बैग टांगे घर से जाते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि बालक के पिता ड्राइवरी का काम करते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द से जल्द बालक को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें

"Indore Missing Boy Spiritual Case" क्या है?

"इंदौर लापता बालक आध्यात्मिक मामला" में Indore के Khajrana क्षेत्र से 13 वर्षीय बालक आध्यात्मिक प्रवचन से प्रभावित होकर घर छोड़कर चला गया और माता-पिता के नाम एक पत्र भी छोड़ गया।

"Khajrana Missing Minor Case" में पुलिस क्या कर रही है?

"खजराना लापता नाबालिग मामला" में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और संभावित स्थानों पर बालक की तलाश की जा रही है।

"Spiritual Influence Child Missing Case India" में क्या जानकारी मिली?

"आध्यात्मिक प्रवचन से प्रभावित बच्चा घर छोड़ने का मामला" में बालक ने पत्र में लिखा कि वह अपने “असली परिवार” के पास जा रहा है और उसे ढूंढने की कोशिश न की जाए।